Advertisement

बॉलीवुड

अंबानी के गणेश उत्सव में छाए काजोल के बच्चे, इतने बड़े हुए युग-निसा, तैमूर-जेह का दिखा स्वैग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:20 AM IST
  • 1/12

एंटीलिया में गणेशोत्सव की धूम रही. बड़े-बड़े सितारों ने आकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. अंबानी फैमिली ने मेहमानों का धूमधाम से स्वागत किया.
 

  • 2/12

यहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. उनके अलावा धर्मगुरुओं, राजनीतिक हस्तियों को भी देखा गया. पूर्व क्रिकेटर्स अपनी फैमिली संग पहुंचे.
 

  • 3/12

बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सितारों के बच्चों ने लाइमलाइट लूटी. करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह संग एंटीलिया पहुंचीं.
 

Advertisement
  • 4/12

उनके साथ सैफ अली खान और करिश्मा कपूर भी नजर आईं. पूरी फैमिली ने पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज दिए. सभी ट्रैडिशनल अटायर में शानदार लगे.
 

  • 5/12

लेकिन तैमूर और जेह के लुक और उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीता. ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामे में तैमूर का लुक देखने लायक था.
 

  • 6/12

वहीं जेह बाबा के क्या ही कहने. वो ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामे में हैंडसम लगे. जेह ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिए.
 

Advertisement
  • 7/12

दोनों बच्चों की क्यूटनेस देख इंटरनेट क्रेजी हो गया है. फैंस ये कहते दिखे कि करीना के दोनों बेटे कितने बड़े हो गए हैं. 
 

  • 8/12

काजोल के बच्चों ने भी लाइमलाइट लूटी. रेड-पिंक कलर की साड़ी में काजोल छाईं. वहीं उनके बच्चे भी ट्रैडिशनल लुक में दिखे. 
 

  • 9/12

निसा देवगन लाइट पीच कलर के सूट में स्टनिंग लगीं. वहीं बेटा युग कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लगा. यूजर्स ने युग को पापा अजय देवगन की कार्बन कॉपी बताया. 
 

Advertisement
  • 10/12

हरभजन सिंह और गीता बसरा अपनी बेटी संग एंटीलिया पहुंचे. दोनों ने बेटी संग पोज दिए. 
 

  • 11/12

सिंगर अदनान सामी फैमिली संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने पत्नी और बेटी संग पैप्स को पोज दिए.
 

  • 12/12

सचिन तेंदुलकर अपनी पूरी फैमिली संग नजर आए. बेटे-बहू के अलावा उनके साथ पत्नी और बेटी ने भी फोटोज क्लिक कराईं.

 

(All Photos: Vinod Singh)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement