एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर पूजा शर्मा ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2009 जीता था. वो अपनी किलर स्माइल और ब्यूटी के लिए फेमस हैं.
पूजा कई फिल्मों और ओटीटी शोज में काम कर चुकी हैं. पूजा ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर देश का नाम रोशन किया है.
लेकिन क्या आप जानते हैं पूजा के दुनिया में आने पर उनके पिता को खुशी नहीं हुई थी. वो बेटी नहीं, बेटा चाहते थे. उन्होंने कहा कि बेटी को मार दो या अनाथ आश्रम में छोड़ दो.
पूजा की मां राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में गेस्ट बनीं. वहां एक्ट्रेस की मां ने अपने बुरे दिनों को याद किया.
उन्होंने कहा- शादी के बाद बेटी हुई. मेरे पति बोलते थे खत्म कर दो. मां हूं कैसे कर लेती. मैंने उन्हें कहा- एक दिन ये लड़की मुझे प्राउड फील कराएगी. आज वो मिस इंडिया है.
इसके बाद राजीव स्टेज पर पूजा चोपड़ा को इंवाइट करते हैं. वो अपनी मां के गले मिलीं. दोनों इमोशनल हुए.
पूजा ने कहा कि आज अगर मैं जिंदा हूं तो इनकी वजह से हूं. पूजा की लाइफ जर्नी काफी चैलेंजिंग रही है. इसका वो कई बार खुलासा कर चुकी हैं.
पूजा का जन्म कोलकाता में हुआ था. जन्म लेते ही उनके पिता ने बेटी को त्याग दिया था. पूजा की मां ने बेटी को अनाथालय में छोड़ने से इनकार किया.
उन्होंने पति के खिलाफ जाकर बेटी का पालने का फैसला किया. उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा. पूजा से पहले भी उनकी एक 7 साल की बेटी थी. वो अपने बच्चों संग मुंबई में शिफ्ट हुईं.
पूजा की मां ने अपनी दोनों बेटियों को अकेले पाला. पूजा ने मॉडलिंग और शोबिज में अपनी खास पहचान बनाई है. वो फैशन, हीरोइन, कमांडो, अय्यारी जैसी मूवीज में काम कर चुकी हैं.
All Photos: Instagram @poojachopraofficial