बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर पिछले साल खुशियों ने तब दस्तक दी, जब दोनों एक बेटे के माता-पिता बने.
Photo: Instagram @katrinakaif
कटरीना ने 42 की उम्र में बेटे विहान को जन्म दिया. ये मौका कपल और उनके फैंस के लिए बेहद खास था. इंडस्ट्री में हर किसी ने एक्ट्रेस को बधाई दी.
Photo: Instagram @katrinakaif
कटरीना ने नवंबर में अपने बच्चे को जन्म दिया था. अब वो करीब 6 महीने के बाद पति विक्की कौशल संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं.
Photo: Yogen Shah
विक्की कौशल और कटरीना कैफ मुंबई से बाहर जा रहे थे, तभी पैप्स के कैमरा ने उन्हें कैप्चर किया. कपल ने भी खुशी-खुशी कैमरा पर पोज दिए.
Photo: Yogen Shah
बेटे विहान को जन्म देने के बाद, कटरीना के लुक में काफी बदलाव नजर आया. एक्ट्रेस की बॉडी काफी बदल गई है.
Photo: Yogen Shah
हालांकि फैंस कटरीना को देखकर काफी खुश हुए हैं. एक्ट्रेस जबसे प्रेग्नेंट थीं, तभी से लाइमलाइट से दूर हो गई थीं. अब उन्हें काफी समय बाद देखकर हर कोई अच्छा फील कर रहा है.
Photo: Yogen Shah
कटरीना का आखिरी प्रोजेक्ट साल 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस था, जिसमें वो विजय सेतुपथि संग दिखी थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
Photo: Instagram @katrinakaif
अब कटरीना अगली किस फिल्म में दिखेंगी, इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. लेकिन उनके पति विक्की कौशल इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स फिल्म लव एंड वॉर और महावतार में दिखेंगे.
Photo: Instagram @katrinakaif