एक्टर इंद्रेश मलिक को आपने कई फिल्मों में देखा होगा. टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने धाक जमाई है. लेकिन सीरीज हीरामंडी में उनके काम की सबसे ज्यादा तारीफ हुई.
शो में उन्होंने उस्ताद जी का रोल प्ले किया था. इंद्रेश ने सीरीज में एक्टर जेसन शाह संग इंटीमेट सीन्स दिए थे. इसे लेकर उन्होंने बात की है.
सेम सेक्स संग इंटीमेसी दिखाने को लेकर शुरुआत में वो नर्वस थे. लेकिन उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के विजन पर आंख मूंदकर भरोसा किया और सीन्स कर डाले.
गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंद्रेश ने इन सीन्स पर रिएक्ट किया है. सेट का माहौल बताते हुए उन्होंने कहा- उन सीन्स के दौरान सेट खाली नहीं कराया गया था.
''अगर डायरेक्टर सीन्स को लेकर कॉन्फिडेंट है, तो वो सभी चीजों का ध्यान रखेंगे. भंसाली जी कभी किसी सीन की चीप नहीं दिखाएंगे, वो वर्ल्ड क्लास डायरेक्टर हैं.''
''अगर डायरेक्टर कॉन्फिडेंट है सीन को लेकर तो क्यो कोई सेट खाली कराएगा? उस सीन के लिए मैं और जेसन आधा घंटा साथ में बैठे थे.''
''मुझे बताया गया कि भंसाली सर कैमरे के पीछे बैठकर हंस रहे थे. वो एंजॉय कर रहे थे. आखिर में जब जेसन मुझे गोद में उठाकर लेकर गया. तो मैंने नन्ही सी जान... वाला डायलॉग फ्लो में बोला था.''
''जरूरी नहीं है कि एक्टर की जुबान पर स्क्रिप्ट में लिखी रटी रटाई बात आए. इंटीमेट सीन्स करने में मुझे बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं हुई. दिमाग में बस यही टेंशन रहती थी कि सीन ढंग से हो जाए, भंसाली जी को पसंद आ जाए.''
इंद्रेश ने बताया कि वो इमोशनल सीन्स में थोड़ा नर्वस रहते थे. इमोशंस को पर्दे पर दिखाने में उन्हें थोड़ा वक्त लगता था. वर्कफ्रंट पर उनकी हालिया सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' है.
All Photos: Instagram @iamindreshmalik