Advertisement

बॉलीवुड

कैसे शूट होते हैं इंटीमेट सीन्स? एक्टर्स की मजबूरी या कैमरे की चीटिंग, बोल्डनेस के पीछे छिपा शख्स कौन?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST
  • 1/14

फिल्म टॉक्सिक में परोसी गई इंटीमेसी, बेडरूम सीन्स ने सोशल मीडिया पर तबाही मचाई हुई है. कियारा आडवाणी और यश के सीन्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. कियारा को शादी-बच्चे के बाद ऐसे सीन्स करने पर ट्रोल किया गया.
 

  • 2/14

लेकिन क्या एक्टर्स सच में इंटीमेट सीन्स करते हैं? क्या उनके बीच का बोल्ड रोमांस रियल होता है. यूजर्स के मन में ऐसे कई सवाल हैं.
 

  • 3/14

इस रिपोर्ट में जानते हैं इंटीमेट सीन्स की सच्चाई और वो कैसे शूट होते हैं. कई एक्टर्स और मॉडल्स ने बोल्ड सीन्स की शूटिंग का सच रिवील किया है.
 

Advertisement
  • 4/14

पूर्व बोल्ड एक्ट्रेस और इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर नेहल वडोलिया ने कई इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया है. उनके मुताबिक, सब कुछ कैमरे का एंगल है. कुछ सीन्स में सचमुच किसिंग होती है, कईयों में फेक kiss दिखाई जाती है.
 

  • 5/14

आजकल एक्टर्स को रोमांटिक सीन्स में इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की मदद मिलने लगी है. पहले ये सुविधा नहीं थी. लेकिन अब एक्टर्स अनकंफर्टेबल होने पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर का यूज कर सकते हैं. 
 

  • 6/14

मूवी गहराइयां की शूटिंग के वक्त ये टर्म ट्रेंड हुआ था. दीपिका के बोल्ड सीन्स के पीछे इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर का हाथ था. वो फिल्म की यूनिट का हिस्सा होते हैं.
 

Advertisement
  • 7/14

इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर एक्टर्स को कंफर्ट करने का काम करते हैं. उन्हें सीन्स का डेमो दिखाते हैं. फिल्म सैयारा और गहराइयां के कोऑर्डिनेटर ने पहले एक्टर्स को कंफर्ट किया. वर्कशॉप ली. बाउंड्री सेट की थी.
 

  • 8/14

इंडिया में सबसे पहले मस्तराम शो के लिए  इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर को कनाडा से बुलाया गया था. इनका काम फिल्मों और वेब शोज में रोमांटिक सीन्स को सेफ, प्रोफेशनली और एक्टर्स की रजामंदी के साथ शूट करवाना होता है. 
 

  • 9/14

कैमरा एंगल कैसा रहेगा, कितना क्लोज आना है, एक्टर्स के बीच बाउंड्री सेट करने की इन पर जिम्मेदारी होती है. प्रोटेक्टिव गारमेंट्स देना, क्लोज्ड सेट (शूटिंग के वक्त कम लोग रखना) भी इसमें शामिल है.
 

Advertisement
  • 10/14

नेहल वडोलिया के मुताबिक, बोल्ड सीन्स में कभी रीटेक्स नहीं होते. जो आर्टिस्ट किसिंग को लेकर कंफर्टेबल होते हैं. वो इसे कर सकते हैं. वरना फेक KISS प्लान की जाती है. जिसमें कैमरे पर असली KISS जैसा दिखाई देता है, लेकिन एक्टर्स के लिप्स रियलिटी में टच नहीं होते. 
 

  • 11/14

किसिंग सीन में लिमिट सेट होती है. डायरेक्टर बताता है कितनी देर और कैसे KISS करना है. एक्टर्स अपने हिसाब से सीन में चेंज नहीं कर सकते.

  • 12/14

इंटीमेट सीन्स में कैमरा एंगल, लाइटिंग, एडिटिंग और बॉडी पोजिशनिंग के जरिए सीन को ज्यादा इंटेंस और रियलिस्टिक दिखाया जाता है.
 

  • 13/14

डायरेक्टर शोनाली बोस ने बताया कि मूवी मार्गरीटा विद ए स्ट्रा की शूटिंग से पहले कल्कि और सयानी गुप्ता ने इंटीमेसी वर्कशॉप ली थी. एक्टर्स का इन सीन्स को लेकर खुलकर बात करना जरूरी होता है.
 

  • 14/14

उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी के शोज में काम कर चुकी हसींना शुभांगी शर्मा ने भी इंटीमेट सीन्स के राज खोले. उनके अनुसार, बेडरूम सीन्स में जितने क्लोज एक्टर्स कैमरे पर दिखते हैं. वैसे रियल में नहीं होता. कैमरा ट्रिक्स की वजह से सीन को चीट किया जाता है.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement