Advertisement

बॉलीवुड

जब इन सितारों ने देखी थी अपने बच्चों की दर्दनाक मौत, ज‍िंदगीभर रहेगा सदमा

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • 1/8

किसी भी मां-बाप के लिए सबसे बड़ा दुख होता कि अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे को दुनिया से जाते देखना. पेरेंट्स के लिए शायद ही इससे बड़ा दर्द कुछ और होगा. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमाम सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ही संतानों की दर्दनाक मौत देखी. जिंदगी आगे बढ़ी, लेकिन वो इस गम को आज तक नहीं भूला पाए हैं. 
 

PHOTO: Instagram @ikabirbedi

  • 2/8

गोविंदा और सुनीता आहूजा भी अपनी 3 महीने की बेटी को खो चुके हैं. सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके फेफड़े डेवलेप नहीं हो पाए थे. जन्म के तीन महीने बाद उसकी मौत हो गई थी. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

  • 3/8

कबीर बेदी ने चार शादियां हैं, उन्हें पहली शादी से दो बच्चे - बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुआ था. एक्टर का बेटा सिद्धार्थ सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़िता था. बीमारी से लड़ते हुए उसने 1997 में सुसाइड कर लिया था, उस समय वो महज 25 साल का था. 
 

PHOTO: Instagram @ikabirbedi

Advertisement
  • 4/8

शेखर सुमन भी उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे को जाते हुए देखा है. एक्टर का बेटा आयुष 11 साल का था, जब एक गंभीर बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी. बेटे के निधन के बाद शेखर की भगवान पर से आस्था उठ गई थी, जिसके बाद उन्होंने घर पर रखी सारी मूर्तियां फेंक दी थीं. 

PHOTO: Instagram @shekhusuman

  • 5/8

मौसमी चटर्जी की बेटी पायल डायबटीज से पीड़ित थीं. मौत से पहले दो साल तक वो कोमा में थीं. दो साल तक डायबटीज से जंग लड़ने के बाद पायल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 
 

PHOTO: Screengrab

  • 6/8

प्रकाश राज के बेटे सिद्धू के निधन की खबर ने हर किसी का दिल दहला दिया था. पतंग उड़ाते हुए ऊंचाई से गिरने की वजह से सिद्धू ने दम तोड़ दिया था. उस वक्त वो महज पांच साल का था. 

PHOTO: Social Media

Advertisement
  • 7/8

टेलीविजन-बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ भी बेटी को खोने का दर्द झेल चुकी हैं. उनकी बेटी मिहिका शाह की 20 की उम्र में मौत हो गई थी. माहिका को हाई फीवर था, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक और उनका निधन हो गया. बेटी की मौत के बाद पल भर में दिव्या की दुनिया उजड़ गई थी.

PHOTO: Instagram @divyasethshah 

  • 8/8

हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले भी बेटे की मौत का दर्द झेल चुकी हैं. उनके बेटे म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत भोसले का निधन स्कॉटलैंड में हुआ था. बेटे के निधन के बाद वो काफी समय तक ट्रॉमा में रही थीं. 

PHOTO: Instagram @asha.bhosle

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement