Advertisement

ओटीटी

OTT Release This Week: यश की टॉक्सिक से सहवाग के 'राइज एंड फॉल' तक, इस हफ्ते वीकेंड में होगा फुल एंटरटेनमेंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST
  • 1/8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते भी कुछ नए कंटेंट की बारिश हुई है. यश की टॉक्सिक से लेकर अनीत पड्डा की वेब सीरीज हुंकार ने दस्तक दी है. वहीं रियलिटी शो के मामले में भी कपिल शर्मा और वीरेंद्र सहवाग भी ओटीटी पर आ रहे हैं.

  • 2/8

टाइटल- टॉक्सिक

प्लेटफॉर्म- जी5 

कन्नड़ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर आ गई है. कहानी एक शख्स राया की है, जो गोवा पर राज करना चाहता है. लेकिन अपनी अय्याशी और लड़कीबाजी के चक्कर में टॉक्सिक बन जाता है. इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था.

  • 3/8

टाइटल- बेबी डू डाइ डू

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

हुमा कुरैशी ने अपने प्रोडक्शन में एक फिल्म बेबी डू डाई डू रिलीज की थी, जो जुलाई में आलिया भट्ट की अल्फा से क्लैश हुई थी. कहानी एक नेत्रहीन लड़की की है, जो मुंबई में काम करने वाली एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है. शहर में लगातार हो रही हत्याओं के बाद पुलिस का ध्यान उनपर जाता है. इसके बाद वो पुलिस से बचने के साथ-साथ अपने अतीत और अपनी बहन की मौत से जुड़े सवालों के जवाब भी तलाशती है. 

Advertisement
  • 4/8

टाइटल- हुंकार द रोर

प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख स्टारर वेब सीरीज हुंकार द रोर ओटीटी पर आ चुकी है. कहानी एक नाबालिग लड़की मीनू रावत की है, जिसका आरोप है कि एक आध्यात्मिक गुरू ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की है. ये कुछ-कुछ आश्रम जैसी है, मगर इसकी दुनिया उससे एकदम अलग है. ये सीरीज प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है.

 

  • 5/8

टाइटल- शक ट्रस्ट नो वन

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

परिणीति चोपड़ा की ओटीटी डेब्यू सीरीज शक ट्रस्ट नो वन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपने अगवा हुए बच्चे को ढूंढने में पिछले 9 साल से लगी हुई है. जब उसे कुछ नए सुराग मिलते हैं, तो उसकी तलाश उसे इस सवाल तक ले जाती है कि क्या वो अपने आसपास के लोगों पर सच में भरोसा कर सकती है?

  • 6/8

टाइटल- डोन्ट बी शाय

प्लेटफॉर्म- अमेजॉन प्राइम

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म डोन्ट बी शाय प्राइम वीडियो पर आ गई है. कहानी 20 साल की श्यामिली शाय दास की है, जो अपनी जिंदगी को पूरी तरह प्लान करके चलती है. लेकिन अचानक उसका ब्रेकअप हो जाता है और उसकी पूरी जिंदगी का प्लान बिगड़ जाता है. 

Advertisement
  • 7/8

टाइटल- द ग्रेट इंडियन कपिल शो

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

कपिल शर्मा का हिट कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स पर अपने पांचवे सीजन के साथ लौट आया है. इस बार भी शो पर फिल्मी-क्रिकेट और ओटीटी की दुनिया के सितारों का जमावड़ा लगने वाला है. उनके साथ-साथ जनता को भी ढेर सारा मनोरंजन दिलाने का वादा है. 

  • 8/8

टाइटल: राइज एंड फॉल

प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर/प्राइम वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. उनका शो राइज एंड फॉल सीजन 2 इसी हफ्ते से स्ट्रीम होना शुरू होगा, जहां फिल्मी-राजनीति-टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया से एक से बढ़कर एक 'धुरंधर' कंटेस्टेंट आएंगे और अपना गेम दिखाएंगे. 

Advertisement
Advertisement