Advertisement

बॉलीवुड

'धुरंधर 2' में दिखीं हमजा की बहनें, परफॉरमेंस से खड़े किए रोंगटे, कौन हैं जसलीन-हरलीन?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST
  • 1/11

बॉलीवुड की किस्मत पलटने वाली फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर 2' रिलीज हो चुका है. इसने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं.

Photo: IMDb

  • 2/11

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रांगी के परिवार की कहानी को दिखाया गया है. यहां उनकी दो बहनें हैं- हरलीन रांगी और जसलीन रांगी.

Photo: Screengrab

  • 3/11

हरलीन रांगी का किरदार एक्ट्रेस हितिका बाली ने निभाया है. हिमाचल प्रदेश से आईं हितिका, पंजाबी सिनेमा में अपना करियर बना रही हैं. उन्होंने जानी-मानी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की पिक्चर 'मधानियां' में काम किया है.

Photo: Instagram/@hitika_bali

Advertisement
  • 4/11

हितिका बाली ने साल 2023 में मिस हिमाचल का खिताब जीता था. मॉडलिंग करियर में कामयाबी पाने के बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा का रुख किया.

Photo: Instagram/@hitika_bali

  • 5/11

पंजाबी फिल्म 'मधानियां' के अलावा हितिका को सिंगर बैनेट दोसांझ के गाने 'तेरे लई लड़ांगे' और गुरनाम भुल्लर के गाने 'रंगीन' के म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.

Photo: Instagram/@hitika_bali

  • 6/11

'धुरंधर 2' में हितिका के काम को सराहना मिल रही है. एक्ट्रेस की एक दोस्त ने उनके साथ एक वीडियो शेयर की थी. इसमें दोनों 'धुरंधर 2' देख रही थीं.

Photo: Instagram/@hitika_bali

Advertisement
  • 7/11

फिल्म में जसलीन रांगी का रोल एक्ट्रेस परी पांधर ने निभाया है. परी को अपनी परफॉरमेंस के लिए खूब सराहना मिल रही है. उनका एक सीन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Photo: Instagram/@paripandher

  • 8/11

परी, एक्ट्रेस और सिंगर हैं. पंजाब के अहमदगढ़ की रहने वाली परी ने अपने करियर की शुरुआत 'शीशा' गाने से किया था. इसे उन्होंने जॉर्डन संधु संग इस गाने को गाया था.

Photo: Instagram/@paripandher

  • 9/11

इसके अलावा उन्होंने दिल ते, 'असला', 'बागा वालियां' और 'तेरे नाल रहूं' जैसे गाने भी गाए हैं. पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर भी परी नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं.

Photo: Instagram/@paripandher

Advertisement
  • 10/11

उन्होंने अभी तक पंजाबी फिल्म 'यार चले बहार' और 'अन्ही दे मजाक ऐ' में अपने एक्टिंग टैलेंट का जलवा दिखाया है. मगर 'धुरंधर 2' में उनकी परफॉरमेंस पर्दाफाड़ थी.

Photo: Instagram/@paripandher

  • 11/11

सोशल मीडिया पर परी पांधर के वीडियो वायरल हो रहे हैं. 'धुरंधर 2' में अपने काम के लिए उन्हें दर्शकों के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों से भी तारीफ मिल रही है.

Photo: Instagram/@paripandher

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement