Advertisement

बॉलीवुड

PV Sindhu Lavish Home Tour: पीवी सिंधू का आलीशान घर, लाखों के चेस बोर्ड पर दिखी 'महाभारत' की झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST
  • 1/11

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु कोर्ट पर ही नहीं, अपने घर के टेस्ट में भी चैंपियन साबित हुई हैं. फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ सिंधु के बेंगलुरु स्थित आलीशान घर पहुंचीं और अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को उनके घर की अंदरूनी झलक दिखाई.

  • 2/11

पीवी सिंधु का आलीशान घर देखकर फैन्स भी हैरान हो गए. पीवी सिंधु के घर का एंट्रेंस काफी लग्जरी है. घर पर लगे बड़े-बड़े लकड़ी के दरवाजे शाही फील देते हैं. 

  • 3/11

घर के अंदर एंट्री लेते ही बड़ा सा लिविंग रूम बना हुआ है. लिविंग रूम को देखकर एकदम क्लासी और सुकून देने वाली फीलिंग आती है. 
 

Advertisement
  • 4/11

हॉल पेंटिंग्स, इंडोर प्लांट्स और खूबसूरत रग्स से सजा है. यहां से आगे एक बड़ा और रोशन लिविंग रूम है, जहां फ्लोर-टू-सीलिंग बड़ी खिड़कियां प्राकृतिक रोशनी से घर को रौशन कर देती हैं. 

  • 5/11

सिंधु के लिविंग रूम का लुक सॉफ्ट पास्टल शेड्स पर बेस्ड है. यहां टर्क्वाइज-ब्लू सोफा सेट, ग्लास सेंटर टेबल और फ्लोरल प्रिंट वाले कुशन घर को क्लासी और आरामदायक अंदाज देते हैं. 

  • 6/11

पीवी सिंधु के लैविश घर की सबसे खूबसूरत चीज उनका चेस बोर्ड है. ये एक लिमिटेड एडिशन महाभारत-इंस्पायर्ड चेस बोर्ड है. इसमें पांडवों और कौरवों को चेस के प्यादों की तरह दिखाया गया है, जबकि बोर्ड पर महाभारत के दृश्य भी उकेरे गए हैं. बताया जा रहा है कि ये कलेक्टर आइटम करीब 1.75 लाख रुपये का है.

Advertisement
  • 7/11

लिविंग रूम के बगल में डाइनिंग एरिया है, जहां लकड़ी की टेबल और मैचिंग कुर्सियां रखी हैं. डाइनिंग एरिया से सीधा नजारा बाहर बने बड़े स्विमिंग पूल और हरे-भरे गार्डन पर पड़ता है. 
 

  • 8/11

 पीवी सिंधू ने घर की दीवारों को यादगार तस्वीरों से सजाया हुआ है. ये तस्वीरें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी बयां कर रही है. 
 

  • 9/11

स्विमिंग पूल के पास ग्रे शेड के सोफा और सेंटर टेबल वाला आउटडोर सीटिंग भी है, जो घर को और भी लग्जरी बनाता है.

Advertisement
  • 10/11

किचन मॉड्यूलर स्टाइल में बना है और इसमें व्हाइट मार्बल काउंटरटॉप की खूबसूरती देखने को मिलती है. वीडियो में सिंधु ने बताया कि उनके घर में पर्सनल शेफ भी हैं, जो उनके लिए खाना बनाते हैं. 
 

  • 11/11

कोर्ट पर मेडल जीतने वाली सिंधु का यह घर दिखाता है कि वो अपनी जिंदगी को भी उतनी ही डिसिप्लिन और क्लास के साथ डिजाइन करती हैं, जितना अपने गेम को. 

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement