Advertisement

बॉलीवुड

IPL ट्रॉफी को निहारते दिखे विराट, अनुष्का ने जोड़े हाथ, क्रिकेट ग्राउंड पर मनाया जीत का जश्न

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST
  • 1/12

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत का परचम लहराया है. आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है.
 

  • 2/12

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. 
 

  • 3/12

विराट की जीत के जश्न में उनकी लेडीलव अनुष्का शर्मा भी शामिल थीं. वो पति की टीम को चियरअप करने स्टेडियम में मौजूद थीं.
 

Advertisement
  • 4/12

जैसे ही RCB ने अपने नाम जीत की. अनुष्का खुशी से झूम उठीं. कोहली ने ग्रांउड से अनुष्का को फ्लाइंग KISS दी. एक्ट्रेस ने जीत पर तालियां बजाईं.
 

  • 5/12

मैच जीतने के बाद विराट ने पत्नी को गले से लगाया. स्टेडियम में कपल के कैंडिड मोमेंट नजर आएं. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं दिखा.
 

  • 6/12

अनुष्का ने ट्रॉफी और आरसीबी टीम के साथ जमकर पोज दिए.एक्ट्रेस का जोश हाई था. कपल ने विक्ट्री साइन बनाया.
 

Advertisement
  • 7/12

आरसीबी टीम की भी खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ पोज देखे नजर आए. सबके चेहरे पर स्माइल थी.
 

  • 8/12

एक फोटो में अनुष्का के सामने ट्रॉफी रखी है. वो हाथ जोड़कर ट्रॉफी को नमन करती दिखीं. ये कैंडिड मोमेंट देख हर कोई क्रेजी हो रहा है.
 

  • 9/12

अनु्ष्का और विराट की ग्राउंड पर शानदार केमिस्ट्री दिखी. एक वायरल फोटो में वो लेडीलव का हाथ थामे दिखे. ये मोमेंट इंटरनेट पर वायरल है.
 

Advertisement
  • 10/12

अनुष्का हमेशा की तरह सिंपल लगीं. व्हाइट टॉप-डेनिम जींस और गले में तुलसी की माला पहने वो नजर आईं. फैंस ने उन्हें विराट की लकी लेडी कहा.
 

  • 11/12

पिछले आईपीएल सीजन के फिनाले में भी अनुष्का व्हाइट शर्ट में दिखी थीं. इस बार भी उन्होंने व्हाइट पहना. फैंस का कहना है व्हाइट RCB के लिए लकी है.
 

  • 12/12

एक फोटो में विराट-अनुष्का गौर से ट्रॉफी को देखते हुए नजर आएं. फैंस ने विराट-अनुष्का को बेस्ट कपल बताया है.

All Photos: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement