मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी जल्द दु्ल्हन बनने वाली हैं. 15 जून को उन्होंने सगाई की फोटो पोस्ट की थीं.
उनके मंगेतर का नाम माइल्स मैंटजारिस है. वो पेशे से स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलररिस्ट हैं. दोनों ने कैलिफोर्निया में सगाई की थी. उनकी तस्वीरें वायरल हैं.
दिशानी ने अब इंस्टा पर नई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें बॉयफ्रेंड संग उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है.
दिशानी के चेहरे की स्माइल बताती है कि वो माइल्स का साथ पाकर कितनी खुश हैं. दोनों तस्वीरों में मेड फॉर ईच अदर लगे.
कपल ने लिपलॉक किया है. वो एक दूसरे को बांहों में लिए हुए हैं. दिशानी व्हाइट गाउन में स्टनिंग लगीं.
उन्होंने कैप्शन में बताया कि वो ऐसे ही लाइफ पार्टनर के लिए दुआ करती थीं. उन्हें उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत चीज मिली है.
वो माइल्स संग शादी को लेकर बेसब्र हैं. दिशानी मिसेज माइल्स होने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं. फैंस भी दिशानी को दुल्हन के लिबास में देखने को बेताब हैं.
फोटोज में दिशानी अपने मंगेतर को निहारती हुई दिख रही हैं. ब्लैक सूट पैंट और व्हाइट शर्ट में माइल्स हैंडसम हंक लगे.
एक तस्वीर में माइल्स ने अपनी लेडीलव दिशानी को गोद में लिया हुआ है. कपल लिपलॉक कर रहा है. उनकी केमिस्ट्री मैजिकल दिखी.
6 दिसंबर 2026 को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. फैंस मिथुन की बेटी का घर बसता हुआ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.
दिशानी एक्टर की गोद ली हुई बेटी है. मिथुन ने पत्नी योगिता बाली संग मिलकर दिशानी को पाला पोसा. कपल के तीन बेटे (मिमोह, उष्मे, नमाशी) और हैं.
All Photos: Instagram @dishanichakraborty