Advertisement

बॉलीवुड

सिद्धार्थ शुक्ला की यादों से उबरीं शहनाज गिल, राघव जुयाल का थामा हाथ? सामने आया रिश्ते का सच

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST
  • 1/8

'पंजाब की कटरीना' यानी शहनाज गिल पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी थीं. कहा गया कि वो और राघव जुयाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

  • 2/8

इन बातों को हवा तब मिली जब राघव के बर्थडे पर वो उनका हाथ थामे नजर आईं. एक्टर-डांसर ने शहनाज को भीड़ से बचाने की कोशिश भी की, फिर गाड़ी में बैठते समय उन्हें अपनी गोद में भी बैठाया. 

  • 3/8

शहनाज-राघव की डेटिंग की चर्चा होने के बीच कुछ लोगों ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस सिद्धार्थ शुक्ला का गम भुला चुकी हैं. हालांकि फिर शहनाज गिल ने खुद अपनी और राघव की डेटिंग रूमर्स खारिज कीं.

Advertisement
  • 4/8

शहनाज गिल ने साफ कहा कि राघव उनके अच्छे दोस्त हैं. अब एक्टर-डांसर ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने शहनाज को गोद में बैठाकर ले जाते हुए वीडियो पर सफाई दी. 

  • 5/8

राघव ने कहा- मुझे मेरे माता-पिता ने एक मर्द के तौर पर बड़ा किया है. उस सिचुएशन में मेरे साथ कोई भी लड़की होती, उसपर सारे लड़के गिर रहे होते तो मैं वही चीज करता. मैं इतनी ताकत के साथ बड़ा हुआ हूं कि मैं उस शख्स को एक तगड़ा मुक्का भी मारकर दूर कर सकता हूं.

  • 6/8

'मुझे इस तरह से ही बड़ा किया गया है. मैं शहरी लड़कों की तरह ये नहीं कह सकता कि नहीं ये मैं नहीं कर सकता. नहीं, मैं उस लड़की को अपनी मौत तक प्रोटेक्ट करूंगा. किसी की भी रक्षा करना मेरा नेचर है.' 

Advertisement
  • 7/8

राघव ने अंत में कहा कि वो किसी भी लड़की के साथ भीड़ में बदसलूकी बर्दाश्त नहीं कर सकते. वो किसी भी हद तक उसे वहां से निकालेंगे. इस दौरान वो अपने स्टार स्टेटस की भी परवाह नहीं करेंगे.

  • 8/8

बात करें राघव जुयाल के वर्क फ्रंट की, तो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद उनके सितारे चमकने शुरू हो गए हैं. वो जल्द भाई तेरा स्टार है नाम की फिल्म में नजर आएंगे. फिर वो साउथ एक्टर नानी की फिल्म पैराडाइज में खूंखार रोल निभाएंगे. साल अंत होने तक वो शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आएंगे.

Photos: Instagram @raghavjuyal/shehnaazgill

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement