Advertisement

बॉलीवुड

अंबानी गणेशोत्सव: बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, फैमिली संग पहुंचे क्रिकेटर्स, धर्मगुरु-नेताओं ने किए बप्पा के दर्शन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST
  • 1/27

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है. एंटीलिया में भी बप्पा का जोरदार आगमन हुआ. नीता अंबानी और पूरी फैमिली ने सेलेब्स को बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए इंवाइट किया.
 

  • 2/27

बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के नामी सितारों का एंटीलिया में मेला लगा. नीता अंबानी ऑरेंज-पिंक साड़ी में खूबसूरत लगीं. उन्होंने मेहमानों का वेलकम किया. 
 

  • 3/27

एकता कपूर बप्पा की भक्त हैं. अंबानी के गणेशोत्सव में वो अपने पिता जितेंद्र संग पहुंचीं. ट्रैडिशनल लुक में वो स्टनिंग लगीं.

Advertisement
  • 4/27

संजय दत्त अकेले ही बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. व्हाइट कुर्ता-पायजामा में वो हैंडसम हंक लगे.

  • 5/27

कवि कुमार विश्वास भी अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे. उनका ट्रैडिशनल अटायर सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. कुमार विश्वास के कुर्ते पर बप्पा की फोटो बनी हुई है, जो उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है.

  • 6/27

जैकी श्रॉफ अपनी पत्नी संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस फंक्शन में भी एक्टर झाड़ यानी पौधे के साथ पहुंचे.

Advertisement
  • 7/27

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लाइमलाइट लूटी. ऑलिव ग्रीन कलर के सूट में वो स्टनिंग लगीं. वहीं विक्की शॉर्ट कुर्ता-पायजामा में स्मार्ट लगे.

  • 8/27

करीना कपूर अपनी पूरी फैमिली संग अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचीं. पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और दोनों बेटों संग वो नजर आईं. तैमूर और जेह ने लाइमलाइट लूटी.

  • 9/27

खुशी कपूर रेड साड़ी में स्टनिंग लगीं. जाह्नवी कपूर मल्टीकलर लहंगे में नजर आईं. दोनों बहनों ने बप्पा के दर्शन किए.

Advertisement
  • 10/27

काजोल अपनी बेटी निसा और बेटे युग देवगन संग नजर आईं. बच्चों संग काजोल के बॉन्ड ने सबका दिल जीता.

  • 11/27

हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. दोनों मेड फॉर ईच अदर लगे.

  • 12/27

वरुण धवन पत्नी नताशा संग नजर आए. दोनों ने पैप्स को स्माइल करते हुए पोज दिए.

  • 13/27

सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने लाइमलाइट लूटी. उनकी पूरी फैमिली नजर आई. सचिन पत्नी, बेटी और बेटे संग दिखे. उनकी बहू सानिया चंडोक साड़ी में स्टनिंग लगीं.

  • 14/27

सारा तेंदुलकर ने ग्रीन साड़ी पहनी. भाभी सानिया संग उनका बॉन्ड नजर आया. दोनों का याराना फैंस ने कई दफा इंस्टा पोस्ट्स में देखा है.

  • 15/27

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने बप्पा के दर्शन किए. दोनों ने हंसते हुए पैप्स को पोज दिए.

  • 16/27

रेखा ने ट्रैडिशनल लुक में आकर बप्पा के दर्शन किए. टीका-नेकलेस, बैंगल्स में वो सजी धजी दिखीं. रेखा आज भी स्टनिंग लगती हैं.

  • 17/27

बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन संग एंटीलिया पहुंचे.

  • 18/27

स्वामी रामदेव भी एंटीलिया में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

  • 19/27

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साथ देखकर फैंस का दिन बन गया. लंबे वक्त बात कपल किसी इवेंट में नजर आया. साड़ी में कियारा स्टनिंग लगीं.

  • 20/27

सलमान खान का स्वैग देखने को मिला. वो भाई सोहेल खान के घर के बाद एंटीलिया में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.

  • 21/27

सुनील शेट्टी पत्नी संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.

  • 22/27

किरण राव सिंपल सूट में नजर आईं. उन्होंने अकेले ही एंटीलिया जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया.

  • 23/27

कृति सेनन ब्लू कलर की साड़ी में सज-धजकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. 

 

 

  • 24/27

माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर नेने संग नजर आईं. साड़ी में एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लगीं.

  • 25/27

बाबा धीरेंद्र शास्त्री को भी एंटीलिया में देखा गया. उन्होंने वहां जाकर बप्पा के दर्शन किए. 

 

  • 26/27

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रैडिशनल लुक में दिखे. उनकी मैजिकल जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा.

(All Photos: Vinod singh)

  • 27/27

रणवीर सिंह एंटीलिया अकेले पहुंचे. क्योंकि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, वो एक्टर संग नहीं आईं. ऑल व्हाइट लुक में रणवीर हैंडसम लगे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement