आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज हो चुकी है. 'धुरंधर 2' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म रिलीज के साथ ही फैन्स आदित्य धर की निजी जिंदगी भी खंगालने में लगे हैं.
आदित्य धर और यामी गौतम फैन्स के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों बड़े मुकाम पर होकर भी साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं.
आदित्य और यामी के घर में उनके व्यक्तित्व की झलक दिखती है. कपल ने मुंबई में एक खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम और आदित्य धर के बांद्रा वाले घर की कीमत करीब 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच है.
यामी और आदित्य ने घर प्रीमियम लोकेशन पर बनाया है, लेकिन असली खासियत इसकी सिंपलिसिटी और एलिगेंस है.
अपार्टमेंट में वार्म टोन वाला इंटीरियर है. सॉफ्ट लाइटिंग, ढेर सारी वुडन डिटेलिंग मिलकर घर को कोजी और वेलकमिंग बनाती है.
कपल को नेचर बहुत पसंद है, ये उनके घर में हरे-भरे प्लांट्स से साफ झलकता है. इंडोर प्लांट्स घर में सुकून और शांति महसूस कराते हैं.
यामी और आदित्य के घर की हाइलाइट उनके घर की बालकनी है, जो प्लांट्स से घिरी हुई है.
क्या हुआ आदित्य और यामी के घर से बाहर आने का मन नहीं कर रहा क्या?
All Photos: Instagram @yamigautam