बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं. 5 जुलाई को वो अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे.
Photo: Social Media
आमिर और गौरी की दोस्ती 25 साल पुरानी है. दो साल पहले दोनों एक बार फिर मिले और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
Photo: Social Media
कपल की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है. शादी से पहले आमिर के घर को दूल्हे की तरह सजाया जा रहा है. मेहमानों के बैठने के लिए कुर्सियां मंगा ली गई हैं.
Photo: Yogen Shah
आमिर के घर के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश के मौसम में घर को सावधानी से डेकोर किया जा रहा है.
Photo: Yogen Shah
आने वाले मेहमान बारिश में भीगे ना. इसके लिए ओपन एरिया को हैवी प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है. पूरी कोशिश की गई है कि बारिश शादी का मजा किराकरा ना कर सके.
Photo: Yogen Shah
ट्रक से कुर्सियां मंगवाई गई हैं, जिन्हें आराम से घर के अंदर ले जा जा रहा है. बाहर से देखकर शादी वाले घर की फीलिंग आ रही है.
Photo: Yogen Shah
आमिर की शादी में लगभर 100 से 150 मेहमान आएंगे. शादी का मेन्यू आमिर ने अपनी पसंद का रखा है. आमिर के बच्चे भी उनकी शादी की गवाह बनने जा रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उन्हें दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं. तलाक के बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा आजाद है. अब आमिर तीसरी शादी करके शादीशुदा जिंदगी को नया मौका देने जा रहे हैं.
Photo: Social Media