UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव का LIVE Video

फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर पथराव को दिखाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव करते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव

aajtak.in

  • कुशीनगर,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST
  • बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में बवाल
  • कई गाड़ियों पर किया गया पथराव

कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अपनी गाड़ियों पर पथराव को दिखाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव करते हुए दिख रहे हैं.

दरअसल, पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य कल (मंगलवार) को गोडरिया में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का लंबा हुजूम साथ था. गोडरिया में रोड शो के दरमियान एक वक्त ऐसा आया जब भाजपा प्रत्याशी का काफिला सामने से गुजर रहा था. सपा और भाजपा का काफिला आमने सामने आ गया.

Advertisement

इस दौरान सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच किसी बात लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी. बताया जा रहा है कि इस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्या की गाड़ी आगे निकल गयी थी, लेकिन काफिले में शामिल दर्जनों गाड़िया पीछे थी और भाजपा समर्थकों ने सपा की गाड़ियों पर अंधाधुंध पत्थर बरसाने लगे, जैसा वीडियो में भी दिख रहा है.

यहां देखें पूरा वीडियो

हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनकी गाड़ियों पर सबसे पहले पत्थरबाजी की गई थी. वीडियो में बीजेपी का झंडा लगी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें भी दिख रही हैं. जब यह वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था, तभी सपा समर्थकों की बची हुई गाड़ियां जाने लगी, जिस पर बीजेपी समर्थकों ने अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया.

इस पत्थरबाजी में सपा के कई कार्यकर्ता व समर्थकों को चोटें आई है. घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पुलिस प्रसाशन पहुंचा और स्थिति का जायजा लेने के साथ कानूनी कार्यवाही शुरू की. एक तरफ जहां सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा पर आरोप लगा रहे है तो वहीं भाजपा प्रत्याशी ने इसे सपा की गुंडई बताया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement