'मेरे पास चुनाव लड़ने लायक पैसे नहीं', निर्मला सीतारमण बोलीं- आंध्र और तमिलनाडु से था विकल्प, लेकिन...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था और आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लड़ने का विकल्प दिया था.

Advertisement
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है.  उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 'उस तरह का जरूरी फंड' नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था.

Advertisement

एक कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा, "एक हफ्ते या दस दिन तक सोचने के बाद मैंने जवाब दिया... शायद नहीं. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं हैं, चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु. जीतने लायक अलग-अलग मानदंडों का भी प्रश्न है... क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? क्या आप इस से हैं? मैंने कहा नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं." 

यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2024: 'इलेक्टोरल बॉन्ड परफेक्ट नहीं, लेकिन पहले के सिस्टम से बेहतर', बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बताया क्यों नहीं है फंड

उन्होंने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलील स्वीकार कर ली... इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं." जब उनसे पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड क्यों नहीं है? तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी निजी निधि नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी है, भारत की संचित निधि नहीं."

Advertisement

उम्मीदवारों के करूंगी प्रचार- सीतारमण

सत्तारूढ़ भाजपा ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में कई मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है. इनमें पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव, राजीव चन्द्रशेखर, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं. सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि वह अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी. उन्होंने कहा, "मैं कई मीडिया कार्यक्रमों में भाग लूंगी और उम्मीदवारों के साथ जाऊंगी - जैसे कल मैं राजीव चंद्रशेखर के प्रचार के लिए जाऊंगी.मैं प्रचार अभियान में रहूंगी."

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में यूपी की इन 8 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण, किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए 

वित्त मंत्री के पास इतनी संपत्ति
देश के खजाने का हिसाब-किताब रखने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास बाकी कैबिनेट मंत्रियों के मुकाबले काफी कम सं​पत्ति है. 2023 में उन्होंने जब अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था तो पता चला कि मोदी कैबिनेट में वह सबसे कम संपत्ति वाली मंत्रियों में से एक हैं. 

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 31.03.2023 तक निर्मला सीतारमण के पास जो संपत्तियां हैं वो इस प्रकार हैं-
-आवासीय भवन-1,70,51,400 रुपये ( पति के साथ संयुक्त प्रॉपर्टी ) 
-गैर-कृषि भूमि- 7,08,800/ रुपये
-बजाज चेतक स्कूटर की कीमत- 28,260 रुपये
-ज्वैलरी- 18,46,987 रुपये
-बैंक में जमा - 35,52,666 रुपये
-पीपीएफ-  1,59,763 रुपये
-म्यूचल फंड- 5,80,424 रुपये
-दिया गया ऋण -2,70,000 रुपये
-अन्य प्राप्त आय - रु. 5,08,536 रुपये

Advertisement

वित्त मंत्री के पास कार नहीं, बजाज का स्कूटर है
वित्त मंत्री के पास उनके अपने नाम में कोई कार नहीं है. उनके पास एक बजाज चेतक ब्रैंड का एक पुराना स्कूटर है जिसकी कीमत तब करीब 28,260 रुपये आंकी गई थी. देनदारी के रूप में उनके उपर 19 साल तक का एक लोन, एक साल का ओवरड्राफ्ट और 10 साल का मॉर्टगेज लोन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »