गुजरात चुनाव से पहले कैश बरामदगी जारी, सूरत में इनोवा कार से मिले 75 लाख रुपये

गुजरात में सूरत के महिधरपुरा इलाके की ज़दाखाड़ी मोहल्ले में स्थित रंगरेज़ टावर के पास से महाराष्ट्र पासिंग वाली एक इनोवा कार से 75 लाख रुपये बरामद हुए हैं. इससे पहले 11 नवंबर को हुई एक जब्ती में गुजरात में 71.88 करोड़ रुपए का कैश, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु और फ्रीबीज जब्त किया गया था.

Advertisement
इनोवा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद इनोवा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद

सूरज सिंह

  • सूरत,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राज्य की आर्थिक राजधानी सूरत में चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्कॉड टीम ने इनोवा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए है. चुनावी आचार संहिता के बीच इतनी बड़ी रकम इनोवा से बरामद होने के बाद फ्लाइंग स्कॉड टीम ने फौरन ही इसकी जानकारी पुलिस और आयकर विभाग को देर रात को ही दे दी थी. आयकर विभाग ने रुपये सीज कर जाँच शुरू की है.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले 11 नवंबर को हुई एक जब्ती में गुजरात में 71.88 करोड़ रुपए का कैश, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु और फ्रीबीज जब्त किया गया है. आयोग के मुताबिक में कुल 71.88 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती में 64.56 करोड़ रुपए मूल्य की वो चीजें हैं जो मतदाताओं को मुफ्त में बांटी जानी थी. 

तब जब्त हुई सामग्री में 66 लाख रुपए की नकदी, तीन करोड़ 86 लाख रुपए कीमत की एक लाख 92 हजार लीटर शराब, 94 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स और एक करोड़ 86 लाख रुपए मूल्य की कीमती धातु यानी सोना आदि जब्त हुए हैं. गुजरात में 17.50 करोड़ रुपए मूल्य की नौ लाख 73 हजार लीटर शराब भी जब्त की गई है.

इसके अलावा सवा करोड़ रुपए मूल्य के ड्रग्स, 14 करोड़ रुपए मूल्य का सोना और अन्य कीमती धातु और 41 लाख की अन्य चीजें बरामद हुई हैं. ये चीजें वोटरों को वोट के बाफले मुफ्त देने के लिए लाई गई थीं. इसी दौरान 50.28 करोड़ रुपए का कैश, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु और फ्रीबीज जब्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश में 17 करोड़ 83 लाख की नकदी जब्त की गई थी.

Advertisement

गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »