कौन हैं ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा, जिनके चलते लखनऊ कांग्रेस ऑफिस में चले जूते-चप्पल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी फिर सरेआम हो गई है, जहां नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष अजय राय और महिला कांग्रेस नेता ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
अजय राय बनाम ममता चौधरी (Photo-ITG) अजय राय बनाम ममता चौधरी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदरूनी घमासान ने उग्र रूप ले लिया है. पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय (मॉल एवेन्यू) में भारी हंगामा हो गया.

इस दौरान न केवल तीखी नोकझोंक हुई, बल्कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और महिला कांग्रेस की नेता ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट भी हुई.

Advertisement

इस घटना के बाद ममता चौधरी ने अजय राय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वहीं अजय राय भी खासे भड़के नजर आए. इस पूरी घटना के बाद कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी अब सार्वजनिक मंच पर खुलकर सामने आ गई है.

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ममता चौधरी ने कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा, "यह यहाँ क्या कर रहे हैं? इनकी शक्ल कोई नहीं देखना चाहता."

यह बात सुनते ही अजय राय बिफर गए और उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते कांग्रेस कार्यालय किसी 'रणक्षेत्र' में तब्दील हो गया. बाद में स्थिति संभालते हुए प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद जैसे वरिष्ठ नेता अजय राय को शांत कराते नजर आए.

Advertisement

घटना के बाद अजय राय ने पार्टी में अनुशासनहीनता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर कुछ ऐसे लोग हैं जो पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."

दूसरी ओर, ममता चौधरी ने रोते हुए और आक्रामक रुख अपनाते हुए आरोप लगाया, "हम महिलाएं दीदी आराधना मिश्रा के स्वागत के लिए रास्ता दे रही थीं. तभी अचानक पूर्व अध्यक्ष अजय राय मुझ पर चिल्लाने लगे. उनके समर्थकों और साथ आए असमाजिक तत्वों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतर आए."

अजय और ममता चौधरी के बीच रार

सियासी गलियारों की मानें तो अजय राय और ममता चौधरी के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है. अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी ममता चौधरी सार्वजनिक रूप से उनके फैसलों पर सवाल उठाती रही हैं.

चर्चा यह भी है कि अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटवाने में ममता चौधरी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की अहम भूमिका रही थी, जिससे अजय राय पहले से ही उनसे नाराज चल रहे थे. इसके अलावा ममता चौधरी के पति मनीष तिवारी को वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उन्हें आराधना मिश्रा गुट का समर्थक माना जाता है.

Advertisement

जानिए कौन हैं ममता चौधरी?

ममता चौधरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महिला विंग (मध्य क्षेत्र) की अध्यक्ष हैं. वे दलित समुदाय (धोबी जाति) से आती हैं और उनकी शादी मनीष कुमार तिवारी से हुई है.वे लंबे समय से कांग्रेस के सांगठनिक ढाँचे और महिला कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रही हैं.

ममता चौधरी लखनऊ के मालवीय नगर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद हैं और नगर निगम लखनऊ में पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं.2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें लखनऊ की मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें महज 2,990 वोट ही मिले थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »