बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और मालतीपुर से मौसम नूर को मैदान में उतारकर मालदा-मुर्शिदाबाद जैसे पारंपरिक गढ़ों पर फोकस बढ़ाया है.

Advertisement
बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अधीर रंजन को बहरामपुर और मौसम नूर को मालतीपुर सीट से मैदान में उतारा. (Photo: X/@INC) बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अधीर रंजन को बहरामपुर और मौसम नूर को मालतीपुर सीट से मैदान में उतारा. (Photo: X/@INC)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस इस बार बंगाल में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है और मुर्शिदाबाद व मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है. कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement

वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस ने भवानीपुर सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस सीट पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने हेमताबाद से अनामिका राय को, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली को, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ को और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया है.

 

दिल्ली में शनिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दी गई. कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने रविवार शाम को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर पूरी ताकत के साथ अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि 294 सीटों के लिए करीब 2500 आवेदन आए थे. गहन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की उच्च स्तरीय बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. मीर ने कहा, 'कार्यकर्ताओं और जनता की इच्छा के अनुसार, हमारे उम्मीदवार सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हम पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेंगे.'

Advertisement

पार्टी का यह उम्मीदवार चयन खासतौर पर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से प्रभावशाली रही है. कांग्रेस की रणनीति इन क्षेत्रों में मजबूत चेहरे उतारकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. 2021 में राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस और उसके सहयोगी वाम मोर्चा को 2021 के बंगाल चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »