'4 मई के बाद सारी फाइलें खुलेंगी, ये मोदी की गारंटी...' आरजी कर पीड़िता की मां के इलाके में बोले PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानिहाटी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि टीएमसी की हार तय है और पार्टी के गुंडों को कोई नहीं बचा पाएगा. उन्होंने बेटियों की सुरक्षा और न्याय की बात करते हुए बीजेपी सरकार बनने पर अन्याय की फाइलें दोबारा खोलने का वादा किया.

Advertisement
पीएम मोदी ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा किया. (Photo- Screengrab) पीएम मोदी ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा किया. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो चुका है और अब बीजेपी दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार में जुट गई है. बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है. पार्टी ने उन्हें पानिहाटी से टिकट दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए प्रचार करने पानिहाटी पहुंचे हैं.

पानिहाटी में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार टीएमसी की हार तय है.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'पहले चरण से बीजेपी की जीत का शंखनाद हो गया है. दूसरे चरण में विश्व ध्वज फहराना है. अपनी हार देखकर टीएमसी बौखला गई है. टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है और टीएमसी को गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिल रही है. टीएमसी के गुंडों को कोई नहीं बचा पाएगा.'

प्रधानमंत्री के साथ रैली में बीजेपी कैंडिडेट रत्ना देबनाथ मौजूद थीं. जिनकी ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया और उसकी बेटी को टीएमसी के महाजंगलराज ने छीन लिया. बीजेपी ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है.'

टीएमसी पर भड़के पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती है तो टीएमसी की निर्मम सरकार बेटियों को एक ही बात कहती है कि रेप से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर ही न निकलों. ये नहीं चाहते बेटियां खुले में घूमे और खुले आसमान के सपने देखें. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी बेटियों के सपनों को नहीं कुचलने देगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हुगली में बोटिंग करते PM मोदी, बंगाल चुनाव के बीच शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

उन्होंने कहा, 'जब मैं आया रैली में तो एक बहन ने मुझे राखी भेंट की है. बंगाल की बहनों को उनका ये भाई भरोसा देता है कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी. चार मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी और ये मोदी की गारंटी है.'

बता दें कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान हुए थे. अब बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement