चुनावी मोड में आई जयंत चौधरी की पार्टी, तलब की ग्राउंड रिपोर्ट, पूर्वांचल पर भी नजर

जयंत चौधरी की पार्टी की नजर पारंपरिक आधार वाली सीटों के साथ ही नई सीटों पर भी है. आरएलडी पू्र्वांचल में भी एक से दो विधानसभा सीटों पर नजर गड़ाए हुए है, जहां वह उम्मीदवार उतारना चाहती है.

Advertisement
जयंत चौधरी ने कोर कमेटी से मांगी रिपोर्ट (Photo: ITG) जयंत चौधरी ने कोर कमेटी से मांगी रिपोर्ट (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. जयंत चौधरी ने हाल ही में मुरादाबाद में बड़ी रैली की थी. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने मुरादाबाद रैली के जरिये पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया था. इस रैली के बाद अब आरएलडी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और रफ्तार दे दी है.

Advertisement

आरएलडी नेतृत्व ने अब पार्टी की कोर टीम से ग्राउंड रिपोर्ट तलब कर ली है. नेतृत्व ने उन सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट भेजने को कहा है, जिन सीटों पर पार्टी 2027 के यूपी चुनाव में उम्मीदवार उतारना चाहती है. जयंत चौधरी ने इसके लिए अपनी कोर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया है कि विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक की जानकारी जुटाई जाए.

आरएलडी ने यूपी कार्यकारिणी भंग कर दी थी. अब आरएलडी प्रदेश कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन करने की तैयारी में भी है. जयंत चौधरी ने निर्देश यह भी दिया है कि संगठन में जिम्मेदारी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दी जानी चाहिए. अंदरखाने चर्चा इस बात की भी है कि आरएलडी 35 से 40 विधानसभा सीटों की डिमांड कर सकती है.

2022 में 33 सीटों पर लड़ी थी आरएलडी

Advertisement

आरएलडी ने 2022 के यूपी चुनाव में 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. तब पार्टी विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल थी. जयंत की पार्टी को तब नौ सीटों पर जीत मिली थी. आरएलडी इस बार उन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है ही, जहां उसका परंपरागत आधार माना जाता है. नजर कुछ नई सीटों पर भी है.

यह भी पढ़ें: CM योगी का 'हार्ड हिंदुत्व' Vs अखिलेश  का 'सॉफ्ट हिंदुत्व', चुनाव से पहले सियासी बयानों से गरमाया यूपी का राजनीतिक तापमान

जयंत चौधरी ने इस बात का इशारा मुरादाबाद की रैली के जरिये भी कर दिया है. मुरादाबाद को सपा का गढ़ माना जाता है. आरएलडी अब गांव के चोले के साथ शहरी इलाकों में भी पैर पसार रही है. जयंत चौधरी ने इसके लिए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को जिम्मेदारी दी है. सूत्रों की मानें तो आरएलडी इस बार पूर्वांचल में भी एक या दो सीटों के लिए दावेदारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक के मंथन से यूपी के लिए क्या संदेश? अखिलेश ने राहुल से कही दिल की बात

आरएलडी को लगता है कि कि प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के निधन के बाद पूर्वांचल में एक वैक्यूम सा आ गया है. इसे भरने के लिए पार्टी एक-दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. वहीं, इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने आरएलडी पर निशाना साधा है. विपक्षी दलों ने तंज करते हुए कहा कि आरएलडी इस स्थिति में नहीं है कि वह बीजेपी के सामने अपनी पसंद की सीटों के लिए दावेदारी कर सके. बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि सपा खुद कांग्रेस के सामने नतमस्तक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »