Exit Poll 2026: बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में किसका होगा राजतिलक? आज आएंगे सबसे सटीक एग्जिट पोल

Assembly Election Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को खत्म होने के बाद सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिक रहेंगी. पांचों चुनावी राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है, जिस कारण लोग एग्जिट पोल्स का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के आधिकारिक नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. (Photo: ITG) बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के आधिकारिक नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार (29 अप्रैल) को समाप्त होने के साथ सभी की नजरें एग्जिट पोल के अनुमानों पर टिकी रहेंगी. नियमों के मुताबिक निर्वाचन आयोग जब बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने की आधिकारिक घोषणा कर देगा, उसके बाद ही एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा सकेंगे. आजतक पर एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) का एग्जिट पोल प्रसारित किया जाएगा. 

Advertisement

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पांचों चुनावी राज्यों- पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के अनुमानित चुनाव नतीजे दिखाए जाएंगे. सभी राज्यों के आधिकारिक चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किए जाने वाले सर्वेक्षण होते हैं, जिनमें मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया और सर्वे एजेंसियां ​​इसी आधार पर संभावित नतीजों का अनुमान लगाती हैं.

पांचों राज्यों में हुआ रिकॉर्ड मतदान

बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुख्य मुकाबला है. 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में राज्य की 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है. देश की आजादी के बाद से अब तक बंगाल में इतना भारी मतदान पहले कभी नहीं हुआ है. अन्य राज्यों की बात करें तो 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें 85.1% मतदान दर्ज किया गया.

Advertisement

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और 85.91% मतदान दर्ज हुआ था. केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और 78.27% मतदान हुआ था. वहीं पुडुचेरी में इस बार 89.87% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया, जो इस केंद्र शासित प्रदेश में 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में हुए रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव नतीजों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

कब से प्रसारित होंगे एग्जिट पोल?

निर्वाचन आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए के तहत अधिसूचित किया है कि 9 अप्रैल 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक रहेगी. आयोग की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद स्पष्ट है कि पांचों राज्यों के एग्जिट पोल 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे के बाद ही प्रसारित किए जाएंगे. अधिसूचना में कहा गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए का उल्लंघन एक दंडनीय अपराध है और इसके लिए दो साल तक की कैद, या जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement