पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है. यहां अब 15वें राउंड का रिजल्ट आ गया है. 15वें राउंड के रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी 2929 वोटों से आगे चल रही हैं. यहां 13 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई थी. मतगणना केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं. दोनों नेताओं को अंदर गए एक घंटे से ज्यादा समय गुजर चुके हैं. लेकिन वहां अबतक 13वें राउंड के बाद मतगणना शुरू नहीं हो पाई है.
बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी मोबाइल के साथ काउंटिंग सेंटर में घुस गईं और उनके पास इलेक्शन कार्ड भी नहीं था.
वहीं दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है. ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है.
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 15 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं. बता दें कि इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं.
ताजा अपडेट के अनुसार इस सीट पर ममता बनर्जी 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद 2929 वोटों से आगे चल रही है. यहां कुल 20 राउंड की काउंटिंग होनी है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी हैं.
इसके बाद यहां पर काउंटिंग एनाउंसमेंट रोक दी गई थी. एक घंटा से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई है.
ममता बनर्जी इस बार सिर्फ भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. जबकि शुभेंदु अधिकारी दो सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे हैं. नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी 10200 वोटों से चुनाव जीत गए हैं. हालांकि यहां उन्हें जोरदार टक्कर का सामना करना पड़ा है.
यहां उनका मुकाबला टीएमसी के पवित्र कर से रहा. पवित्र कर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे.
15 सालों बाद ममता की विदाई
बंगाल का 2026 का जनादेश साफ साफ बता रहा है कि बंगाल की सत्ता से 15 वर्षों के बाद ममता बनर्जी की विदाई हो गई है. ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी 293 सदस्यों की विधानसभा में बीजेपी लगभग 200 सीटें जीतती दिख रही हैं. जबकि टीएमसी का आंकड़ा 85-90 के आस-पास पहुंच गया है.
कलिम्पोंग, दार्जिलिंग में बीजेपी की जीत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार BJP ने कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मोंतेश्वर, भातार, मेदिनीपुर और आसनसोल दक्षिण सीटों पर पहले ही जीत हासिल कर ली है.
भारत कुमार छेत्री ने कलिम्पोंग सीट 21,464 वोटों के अंतर से जीती; सैकत पांजा ने पूर्वी बर्दवान ज़िले के मोंतेश्वर में 14,798 वोटों से जीत हासिल की; उसी ज़िले के भातार निर्वाचन क्षेत्र में करफ़ा सौमेन ने 6,528 वोटों से; आसनसोल दक्षिण में अंगिमित्रा पॉल ने 40,839 वोटों से; मेदिनीपुर में शंकर कुमार गुछैत ने 38,747 वोटों से; और दार्जिलिंग में नोमान राय ने 6,057 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.
नोमान राय ने भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के विजय कुमार राय को हराया. BJP ने 2021 के राज्य चुनावों के साथ-साथ 2019 के उपचुनाव में भी दार्जिलिंग सीट जीती थी.
अनुपम मिश्रा