असम चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी असम चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है.

Advertisement
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट. (File Photo: ITG) असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट. (File Photo: ITG)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार असम विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिनमें चार वर्तमान विधायक और राज्य इकाई के दो कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हैं. इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक कुल 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी असम चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है. उन्होंने बताया कि पार्टी असम में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें सीपीआई(एम), असम जातीय परिषद (AJP) और सीपीआई(एमएल) लिबरेशन शामिल हैं. राजोर दल के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत अभी जारी है. पार्टी ने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं.

Advertisement

वहीं, मार्गेरिटा सीट पर मूल उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने नामांकन वापस ले लिया है, क्योंकि उनके पिता और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है. हालांकि, इस सीट पर अभी कांग्रेस ने कोई नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

कांग्रेस की इस नई लिस्ट में सांगठनिक मजबूती दिखाने की कोशिश की गई है. विधायक प्रदीप सरकार और जाकिर हुसैन सिकदर के साथ-साथ पूर्व विधायक रोजलीना तिर्की को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा पार्टी ने चेंगा और लाहरीघाट जैसी सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर ही दांव खेला है.

कोकराझार (ST) से माणिक ब्रह्मा और धुबरी से बेबी बेगम को उम्मीदवार बनाया गया है. जालेश्‍वर से आफताब उद्दीन मुल्ला और सिदली चिरांग (ST) से मोतीलाल नार्जारी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

वहीं, कांग्रेस ने 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची और शनिवार को 23 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया जैसे दिग्गजों के नाम शामिल थे.

आपको बता दें कि साल 2016 से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस के लिए ये चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है. वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 64 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है. बीजेपी जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का प्लान बना रही है तो वहीं कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. पार्टी ने नगांव-बताद्रवा से दुर्लभ चमुआ और लखीमपुर से घना बुरागोहेन जैसे चेहरों को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement