'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी, इनकी टंकी फूटेगी’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर देश और नागरिकों को धोखा दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी हर हाल में हारेगी. अखिलेश के मुताबिक राम मंदिर चंदा चोरी करने वालों को खुद भगवान हराएंगे.

Advertisement
अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. (File Photo- PTI) अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर BJP और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर भारत और भारत के नागरिकों को धोखा दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज समाजवादी और 'पीडीए' परिवार लगातार बढ़ता चला जा रहा है और जैसे-जैसे उत्पीड़न, पीड़ा, दुख और अपमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ये परिवार और मजबूत हो रहा है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पीडीए आगे बढ़ेगा और रोकने वाले इसे रोक नहीं पाएंगे.

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे 'पीडीए प्रहरी' हर विधानसभा में फर्जी वोटरों की लगातार जांच कर रहे हैं. जहां बीजेपी की हार तय होती है, वहीं वोटों की डकैती सबसे बड़ी होती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी पर जितने भी लोगों को लगाया गया है, उनमें से एक भी व्यक्ति 'पीडीए' परिवार का नहीं है. 

'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी'

सपा प्रमुख ने कहा दावा करते हुए कहा, 'इस बार भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी. इस बार भाजपाइयों का टैंकर फूटेगा, भाजपाइयों की टंकी फूटेगी और उनके लिए बड़े वाले मटके मंगवाएंगे.' अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मार्च करने का, धरना देने का और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है.

उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी का जिक्र करते हुए कहा, 'जिन्होंने रामधन की चोरी की है, वो हर हाल में हारेंगे और भगवान खुद उन्हें हराएंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश, बताया चुनाव जीतने के लिए क्या करना होगा 

अखिलेश यादव ने इस दौरान बीजेपी को देश का सबसे बड़ा संकट करार दिया. उन्होंने कहा कि इस देश पर सबसे बड़ा संकट भारतीय जनता पार्टी है और जब तक ये संकट नहीं हटेगा, तब तक देश की संस्थाएं बेहतर नहीं हो सकतीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »