नवरात्र में चिकन पार्टी कर घिर गए सपा नेता, बीजेपी ने बताया सनातन का अपमान

यूपी चुनाव से पहले सपा और बीजेपी के बीच धर्म के मुद्दे पर सियासी टकराव बढ़ गया है, जहां सपा सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर दिख रही है. अखिलेश यादव नवरात्रि पर लखनऊ में माता की चौकी कार्यक्रम में शामिल हुए, पूजा और आरती की और भारत की विविध संस्कृति और भाईचारे की बात कही. उधर बीजेपी यूपी ने सपा सांसदों के नवरात्रि में नॉन वेज खाने का वीडियो शेयर कर सपा को चुनावी हिंदू बताया और उस पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच धार्मिक मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है (Photo: ITG) उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच धार्मिक मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा और बीजेपी के बीच धर्म को लेकर सियासत गरमा गई है. अखिलेश यादव नवरात्रि पर लखनऊ में माता की चौकी कार्यक्रम में पहुंचे और आरती की. उधर बीजेपी यूपी ने सपा सांसदों का नवरात्रि में नॉन वेज खाने का वीडियो शेयर कर सपा को चुनावी हिंदू बताया. अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप भी लगाया.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सपा समर्थक मौजूद थे. उन्होंने पूजा अर्चना की और आरती में भी हिस्सा लिया. चुनाव से पहले सपा लगातार सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर दिख रही है, जबकि बीजेपी उस पर चुनावी हिंदू होने का आरोप लगा रही है.

अखिलेश ने कहा कि भारत की खूबसूरती इसकी अलग अलग संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में है. यहां अलग अलग धर्मों, पंथों और संप्रदायों को मानने वाले लोग साथ रहते हैं और एक दूसरे के धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं. उनके मुताबिक नवरात्रि, गणेश उत्सव, दशहरा, धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहार देश की सांस्कृतिक एकता को दिखाते हैं.

उन्होंने कहा कि नवरात्रि नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ मानी जाती है. मां दुर्गा की पूजा धैर्य रखने, घमंड खत्म करने और दूसरों के प्रति नफरत मिटाने का संदेश देती है. सभी त्योहारों का मकसद आपसी भाईचारे और मेलजोल को मजबूत करना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी, इनकी टंकी फूटेगी’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना भी साधा. उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार में पूजा पाठ की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं. सिर्फ चीनी ही नहीं, दूसरी जरूरी चीजें भी महंगी की जा रही हैं. उनके मुताबिक मुनाफे के लिए मिलावट होती है और महंगाई बढ़ाई जाती है. उन्होंने मांग की कि त्योहारों पर सरकार राहत दे और चीनी जैसी जरूरी चीजें सस्ती करे.

बीजेपी यूपी के एक्स हैंडल से सपा सांसदों के नवरात्रि में नॉन वेज खाने का वीडियो वायरल है. पार्टी ने वीडियो के साथ लिखा, "नकली समाजवाद का दोहरा चरित्र बेनकाब. नवरात्रि में जब सनातनी व्रत रख रहे हैं, तब सपा के PDA सम्मेलन में मुर्गे की दावत उड़ रही है. एक तरफ चुनावी हिंदू बनने का नाटक, दूसरी तरफ सनातन का अपमान. यही है सपा का असली PDA, परिवारवाद, दंगा और अपमान."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »