सपा को बड़ा झटका... अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने किया बीजेपी ज्वाइन

यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान स्मृति ईरानी और पंकज चौधरी भी मौजूद थे.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के 3 नेताओं ने अमेठी में बीजेपी जॉइन की. (Photo-ITGD) समाजवादी पार्टी के 3 नेताओं ने अमेठी में बीजेपी जॉइन की. (Photo-ITGD)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. तीनों ने स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. मंच से बोलते हुए अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ीने की वजह भी बताई.

उन्होंने सपा पर सनातन विरोधी आचरण, भर्तियों में भेदभाव और चापलूसी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए. साथ ही दिल्ली के आंदोलन, नौकरी घोटालों और 2024 के अयोध्या चुनाव पर भी बात रखी.

Advertisement

अमेठी में हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के सामने तीनों नेताओं ने पार्टी का दामन थामा. तीनों नेताओं ने एक साथ पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे. अभय सिंह ने अपना संबोधन भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू किया. इसके बाद उन्होंने सपा छोड़ने की वजह बताई.

सपा पर लगाए गंभीर आरोप

अभय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण सनातन विरोधी रहा है. उनका आरोप है कि पार्टी में रामचरितमानस को फाड़ने जैसा काम किया गया. उन्होंने दावा किया कि सपा में जब भी किसी भर्ती की बात आई, जानबूझकर एक तरफ के लोगों को ही लिया गया.

अभय सिंह के मुताबिक पहले नौकरी उसी को मिलती थी जो चापलूसी करता था. उन्होंने दावा किया कि आज किसी के लिए कोई भेदभाव नहीं है. उन्होंने सपा के दौर और आज के हालात की तुलना करते हुए अपनी बात रखी.

Advertisement

राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने किन लोगों को आगे रखा, इसके मुकाबले भाजपा ने सभी दलों को आगे रखा. दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर अभय सिंह ने कहा कि यह आंदोलन विदेशी फंडिंग के लिए चलाया जा रहा है. नौकरी घोटालों पर उन्होंने कहा कि जो घोटाले हुए, उनमें सभी की गिरफ्तारी हो रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर डुप्लीकेट वोटर? सपा का दावा, नाम हटाने की मांग

अभय सिंह ने आरोप लगाया कि 2024 में अयोध्या की भोली भाली जनता को बरगला कर सांसद बनाया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अयोध्या की जनता इसका जवाब लाखों वोट से देगी. अभय सिंह ने जय श्री राम के नारे के साथ अपनी बात पूरी की. यह सारी बातें उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद मंच से कही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »