NEET Paper Leak कांड में बड़ा शक! NTA के भीतर से ही लीक हो रही थी जानकारी?

NEET UG Paper Leak 2026 : नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. सीबीआई और एसओजी को आशंका है कि यह कोई साधारण गिरोह नहीं बल्कि लंबे समय से सक्रिय एक संगठित नेटवर्क हो सकता है. महाराष्ट्र, बिहार और एनटीए कनेक्शन की जांच के बीच पांच आरोपियों की गिरफ्तारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

Advertisement
NEET कांड में बड़ा शक (Photo: itg) NEET कांड में बड़ा शक (Photo: itg)

शरत कुमार

  • कोटा,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

NEET UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है. सूत्रों का दावा है कि मामले की जांच कर रही एजेंसियों को एनटीए के भीतर भी कुछ गड़बड़ी की आशंका है. उन्हें शक है कि कोई अंदरूनी व्यक्ति संवेदनशील जानकारी बाहर पहुंचा रहा हो सकता है. इस एंगल पर गंभीरता से जांच की जा रही है. 

Advertisement

पुराने और संगठित नेटवर्क का काम

हाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई भी की गई है. जांच एजेंसियों को शक है कि इस बार पेपर लीक के पीछे कोई छोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक पुराना और संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.

सीबीआई के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली लिखित शिकायत के आधार पर 12 मई 2026 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं को भी एफआईआर में शामिल किया गया है.

पांच आरोपियों को दिल्ली लाकर पूछताछ

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस बार पेपर लीक के पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. इसी वजह से बड़ी संख्या में हिरासत में लिए गए लोगों में से केवल पांच लोगों को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि यही लोग पेपर लीक नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़े हो सकते हैं. बाकी करीब 45 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.

जांच में अब महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने आ रहा है. सीबीआई और एसओजी को आशंका है कि नीट परीक्षा की हार्डकॉपी पुणे से बाहर निकाली गई हो सकती है. इसी कारण महाराष्ट्र से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि NTA के भीतर से किसी ने गोपनीय जानकारी लीक तो नहीं की.

NTA के अंदर का ही कोई लीक कर रहा जानकारी?

सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसियों को एनटीए के भीतर भी कुछ गड़बड़ी की आशंका है. उन्हें शक है कि कोई अंदरूनी व्यक्ति संवेदनशील जानकारी बाहर पहुंचा रहा हो सकता है. इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी मान रही हैं कि पिछले वर्ष की जांच शायद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई थी. बिहार के जिस गिरोह का नाम पहले सामने आया था, उसकी भूमिका और नेटवर्क की भी दोबारा जांच की जा रही है. फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.
 

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement