उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बीच लोग साल 2024 में 10वीं में टॉप की छात्रा प्राची निगम के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं. वह जानना चाहते हैं कि प्राची के 12वीं में कितने नंबर आए हैं और वह कहां हैं. बता दें कि प्राची ने साल 2024 में 98.50 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था. इस साल छात्रा ने 91.20 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं. उस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई थी. इसके साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था जिसकी वजह से कामयाबी का जश्न थोड़ा फीका हो गया था कि लेकिन उन्होंने इस स्थिति को बहुत अच्छे तरह से हैंडल किया.
सीतापुर की प्राची निगम ने 12वीं में कुल 91.20 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. मैथ्य में उन्हें 99 प्रतिशत, हिंदी में 96, केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 92 और इंग्लिश में उन्होंने 73 नंबर हासिल किए हैं. अगर इंग्लिश में प्राची के नंबर अच्छे आए होते तो, वह मेरिट लिस्ट में शामिल हो जातीं.
इंजीनियर बनना चाहती हैं...
साल 2024 में 10वीं टॉप करने के बाद प्राची ने बताया था कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें साइंस पढ़ना बहुत पसंद हैं. प्राची के पिता ठेकेदार हैं और मां गृहिणी.
ट्रोलर्स को दिया था जवाब
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में टॉप करने वाली प्राची को किसी और वजह से भी ट्रोल किया गया था. बता दें कि उनके फेस पर उगे बालों की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिससे कामयाबी का जश्न फीका हो गया था. इसके बाद से उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरी सूरत का मजाक उड़ाया, उन्हें भी बधाई क्योंकि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
कैसा रहा इस साल बोर्ड 2026 का रिजल्ट?
वहीं, अगर इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की बात करें, तो 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 छात्र पास हुए हैं. हालांकि, इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से ज्यादा बेहतर रहा है.
आजतक एजुकेशन डेस्क