मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसे लेकर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बताया कि रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी करेंगे. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल के समत्व भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड परिणाम घोषित करेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नतीजे सुबह 11 बजे घोषित होंगे.
इतने छात्र हुए थे शामिल
इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए हैं. 10वीं में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे और 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का दर्ज करना होगा. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी अनिवार्य है.
रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका
कल एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. इसके बाद अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.
इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट
रवीश पाल सिंह