BSEB 12th Result 2026: बिहार में बेटियों का 'महा-धमाका', 26 में से 19 टॉपर्स लड़कियां, जानें पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश और बाकी दोनों यानी आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी व कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने टॉप किया है. बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड 25 दिन में बारहवीं का रिजल्ट जारी किया है. पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स.

Advertisement
Bihar Board 12th result declared Bihar Board 12th result declared

अनिकेत कुमार

  • पटना ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर अपनी साख साबित की है. यह लगातार 8वीं बार है जब बिहार बोर्ड ने हिंदुस्तान में सबसे पहले नतीजे घोषित किए हैं. बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़ों की बाजीगरी के बीच जो सबसे बड़ी बात निकलकर आई, वह है बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन.

Advertisement

शानदार पास प्रतिशत: 85.19% छात्र हुए सफल

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.19% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है. बोर्ड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मूल्यांकन शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर रिजल्ट तैयार कर लिया गया. आनंद किशोर और उनकी टीम की इस फुर्ती की सराहना करते हुए बताया गया कि तकनीक के बेहतरीन इस्तेमाल और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन ने यह मुकाम हासिल करने में मदद की.

बेटियों का दबदबा: 86.23% छात्राएं पास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का असर रिजल्ट में साफ दिख रहा है. जहां छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर हासिल की है. इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश और बाकी दोनों यानी आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी व कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने टॉप किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, 85.19% छात्र पास, आदित्य प्रकाश बनें टॉपर

टॉपर्स की लिस्ट में भी बेटियों का जलवा:

कुल टॉपर्स: तीनों संकायों (Art, Science, Commerce) को मिलाकर कुल 26 टॉपर्स रहे. इन 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं, जो यह बताने के लिए काफी है कि बिहार की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं.आर्ट्स और कॉमर्स दोनों ही संकायों में छात्राओं ने प्रदेश में टॉप किया है, जबकि साइंस में एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियां बनीं टॉपर

समय पर रिजल्ट के फायदे

बोर्ड ने जोर देकर कहा कि सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना है. ससमय नतीजे आने से छात्र अब देश-दुनिया के किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए समय पर आवेदन कर पाएंगे. जो छात्र किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए, उन्हें भी निराश न होने की सलाह दी गई है, उनके लिए जल्द ही कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement