Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियां बनीं टॉपर

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने फिर रचा इतिहास! बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की. इस साल कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल रहे हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में किसने मारी बाजी? सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

Advertisement
BSEB 12th Result 2026 Declared BSEB 12th Result 2026 Declared

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

Bihar Board Inter Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड के 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज दोपहर 12वीं (इंटर) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया. छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं.

लड़कियों ने फिर मारी बाजी 

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है. तीनों संकायों (आर्ट्स,  कॉमर्स, साइंस) को मिलाकर कुल 13.17 लाख (13,17,846) छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं. आर्टस कॉमर्स ने छात्राओं ने और साइंस में छात्र ने पास किया है. 

Advertisement

टॉपर्स को मिलेगा इनाम
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं हैं. राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा. साइंस स्ट्रीम में एक लड़के ने टॉप किया है, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियां अव्वल रही हैं.

Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे रिजल्ट करें चेक? 

सबसे पहले results.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर 'Intermediate Annual Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरकर 'View' पर क्लिक करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे PDF में सेव कर लें.

स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प

जो छात्र अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से नहीं जांची गई, वे दी गई डेट पर बोर्ड की वेबसाइट पर 'स्क्रूटनी' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड उनके लिए 'कंपार्टमेंटल एग्जाम' आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा. अभी कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखें घोष‍ित नहीं की गई हैं. बिहार बोर्ड रिजल्ट की ताजा अपडेट के लिए aajtak.in से जुड़े रहें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement