NEET PG Admit Card Out: जारी हुए नीटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ये है Direct Link

इस साल नीट पीजी परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है.

Advertisement
NEET PG Admit Card 2024 NEET PG Admit Card 2024

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

NEET PG Admit Card 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 8 अगस्त को NEET PG 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी. NEET PG 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जो इस परीक्षा में बैठने वाले हैं वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सेव करके रख लें.

Advertisement

कई बार पोस्टपोन हुई नीट पीजी परीक्षा

NEET PG भारत में उपलब्ध 52,000 पोस्टग्रेजुएशन सीटों पर मेडिकल स्नातकों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है. पहले यह परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी. हालांकि, बाद में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अनियमितताओं के कारण इसे कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था. यह चौथी बार था जब NEET PG 2024 की परीक्षा तिथि बदली गई. पहले, यह 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, बाद में इसे 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया और फिर आम चुनावों के कारण इसे 23 जून को आगे बढ़ा दिया गया.

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा एडमिट कार्ड

NEET PG एडमिट कार्ड 2024 लिंक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है. इन वेबसाइट्स से कैंडिडेट्स स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

Advertisement
  • natboard.edu.in
  • nbe.edu.in

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे:

Step 1: NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Step 2: NEET PG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

Step 3: एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.

Step 4: NEET PG एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा.

Step 5: आगे के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »