8 देशों में CBSE बोर्ड एग्जाम रद्द, अब कैसे बनेगा रिजल्ट? इस तरह तय हो सकता है फॉर्मूला

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से CBSE ने 8 देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इससे प्रभावित हुए छात्रों का रिजल्ट कैसे बनेगा?

Advertisement
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से  CBSE ने 8 देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. (Photo: Pexels/x) मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से CBSE ने 8 देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. (Photo: Pexels/x)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर अब छात्रों के जीवन पर पड़ता दिख रहा है. मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE बोर्ड स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इस लेकर बोर्ड ने पहले 12 से 14 मार्च तक निर्धारित परीक्षाओं को रद्द किया था. लेकिन वहां पर लगातार बिगड़ते स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने एग्जाम को रद्द करने का ऐलान किया है. जारी हुए सर्कुलर विशेष रूप से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई से संबंधित स्कूल हैं. लेकिन अब एक सवाल जो तेजी से छात्रों और अभिभावकों के मन में उठ रहा है कि एग्जाम रद्द होने के बाद रिजल्ट कैसे तैयार होगा?

Advertisement

पहले भी रद्द हुई है परीक्षा 

बता दें कि बोर्ड मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर लगातार सर्कुलर जारी कर रहा है. इसके पहले CBSE ने 16 मार्च 2026 से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इसके पहले जिन परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा, बदलते हालात समेत कई कारणों को देखते हुए लिया गया है. 

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

लेकिन अब सवाल यह है कि रिजल्ट कैसे तैयार होगा? जारी हुए सर्कुलर के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के देशों के छात्रों को रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी. इसका मतलब है कि छात्रों का रिजल्ट कैसे तैयार किया जाएगा, इसे लेकर अलग से सर्कुलर जारी कर जानकारी दी जाएगी. 

Advertisement

कोविड में इस तरह बना था रिजल्ट

बता दें कि इसके पहले कोविड-19 महामारी के दौरान भी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों को बिना एग्जाम ही पास किया गया था. इस समय बोर्ड ने विशेष मूल्यांकन पद्धति का इस्तेमाल किया था. इसमें इंटर्नल असेसमेंट, पिछली कक्षाओं के नंबरों का इस्तेमाल और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट और प्रोजेक्ट नंबरों को शामिल किया गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »