UPSC Recruitment 2021: असिस्‍टेंट प्रोफेसर, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्तियां

UPSC Recruitment 2021 Notification: इन पदों पर आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो गया है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन दर्ज कर सकते हैं. 

Advertisement
UPSC Recruitment 2021 Notification: UPSC Recruitment 2021 Notification:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 24 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST
  • कुल 64 रिक्‍त पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 11 नवंबर है

UPSC Recruitment 2021 Notification, Sarkari Naukri 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर असिस्‍टेंट प्रोफेसर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्‍टेंट डिफेंस एस्‍टेट, असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर और मेडिकल ऑफिसर के रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो गया है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन दर्ज कर सकते हैं. 

Advertisement

UPSC Recruitment 2021: जारी पदों का विवरण
असिस्‍टेंट प्रोफेसर - 01 पद
असिस्‍टेंट डिफेंस एस्‍टेट - 06 पद
सीनियर साइंटिफिक ऑफ‍िसर - 16 पद
असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर - 33 पद
मेडिकल ऑफिसर - 08 पद
कुल - 64 पद

सभी पदों के लिए आवेदन की निर्धारित योग्‍यताएं अलग अलग हैं. आयोग ने जारी नोटिफिकेशन में सभी पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता और आयुसीमा की विस्‍तृत जानकारी अलग अलग दी है. इच्‍छुक उम्‍मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में पूरी जानकारी जरूर चेक कर लें. चयनित उम्‍मीदवारों के लिए वेतनमान भी पदानुसार निर्धारित है. आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 25 रुपये की एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
वेबसाइट पर अप्‍लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement