UP में 12000 से ज्यादा पदों पर होगी श‍िक्षक भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट आज, जानें क्या है नया?

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की रेस में इस बार युवाओं के पास खास मौका है. राज्य के सहायक शिक्षक के पद पर 12, 405 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. युवाओं में इस नौकरी को लेकर क्रेज दिख रहा है. लेकिन इस पद पर किस तरह भर्ती होगी, कैसे नौकरी मिलेगी, इसके बारे में जानते हैं. 

Advertisement
यूपी में सरकारी टीचर बनने का मौका. यूपी में सरकारी टीचर बनने का मौका.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाना आसान काम नहीं है. टीचरों को खुद इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है. हाल में उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है. 12,405 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है. लेकिन इसके लिए केवल UPTET या CTET पास करना काफी नहीं है. इसके लिए पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सुपर टीईटी की लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इस परीक्षा में अलग-अलग विषय से सवाल आते हैं. ऐसे में छात्रों को यह समझना बहुत जरूरी है कि वह कब तक आवेदन कर सकते हैं, आवेदन शुल्क कितना होगा, पेपर का पैर्टन क्या होगा. 

Advertisement

कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

बता दें कि टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15, अक्टूबर, 2026 तय की गई है. लेकिन अगर वह फॉर्म में गलती करते हैं, तो इसको सुधारने के लिए 19 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया गया है. 

नौकरी पाने के लिए जरूरी है सुपर टीईटी? 

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को सुपर टीईटी की लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य है. बता दें कि ये भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC के माध्यम से होनी है.  लेकिन उम्मीदवारों को यह बात भी समझनी होगी कि नौकरी के लिए पात्र होना और नौकरी मिलने में फर्क होता है. वैसे तो यह भर्ती UPTET या CTET उम्मीदवार की पात्रता से जुड़ी परीक्षा है लेकिन इसके बाद भी उम्मीदवारों को सुपर टीईटी भर्ती में भाग लेना होगा .  इस परीक्षा का आयोजन करने का मकसद केवल चयन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा है इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही UPTET या CTET पास कर लिया है, उन्हें भी भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Advertisement

सुपर टीईटी में कैसे आते हैं सवाल? 

बता दें कि इस साल सुपर टीईटी को लेकर ही सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. उम्मीदवार थोड़ी दुविधा में हैं कि इसमें किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं. निगेटिव मार्किंग होती है या नहीं. अगर आपके मन में भी इसे लेकर सवाल है, तो चलिए जानते हैं. तो बता दें कि सुपर टीईटी की परीक्षा लिखित तौर पर ओएमआर आधारित पेन-पेपर मोड में होगी. 

कल है आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 

उत्तर प्रदेश में 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 सितंबर को जारी किया गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रकिया 16 सितंबर से शुरू हो गई. वहीं, शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख कल यानी 15 अक्टूबर को तय की गई है. लिखित परीक्षा का कार्यक्रम 3 और 4 दिसंबर 2026 बताया गया है.

UPTET और CTET पास होना भी जरूरी
 
हालांकि, इस पद के लिए UPTET और CTET पास होना भी अनिवार्य है.  पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों के पास UPTET या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET की मान्य प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है.प्राथमिक स्तर की शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा के स्तर से संबंधित नियम महत्वपूर्ण होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »