Airforce Agniveer: भारतीय सेना में अब 4-4 सालों के लिए अग्निवीर अपनी सेवाएं देंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ऐलान के बाद से ही अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं में संशय की स्थित है. यह पिछली व्यवस्था से कितना अलग है? इसके तहत भर्तियां कैसे होंगी? पहले हो चुकी भर्तियों का क्या होगा और सेना में अब पर्मानेन्ट फौजी कैसे बन सकेंगे? ऐसे सभी सवालों के जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने कुछ शंकाओं के जवाब दिए हैं. वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
ट्वीट में वायुसेना ने कहा कि क्या आपकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच है और आप देशसेवा करना चाहते हैं? तो आप अग्निवीर बनकर वायुसेना ज्वाइन कर सकते हैं. अग्निपथ स्कीम के संबंध में जरूरी FAQs यहां चेक कर सकते हैं.
— Indian Air Force (@IAF_MCC)
वायुसेना ने कुल 12 FAQs जारी किए हैं जिसमें आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़े सभी सवाओं के जवाब दिए गए हैं. अग्निवीरों को मिलने वाली सैलरी, भत्ते और सेवा निधी की जानकारी भी वायुसेना ने साझा की है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर विजिट कर जरूरी जानकारियां चेक कर सकते हैं.
FAQs देखने के लिए
aajtak.in