अब तक कितनी बार हुई अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग... हर बार कौन जीता?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच अब तक 5-6 बार छोटी जंग हुई हैं. 1988 में अमेरिका ने ईरान की नौसेना तबाह की. 2020 में सुलेमानी की मौत पर मिसाइल हमले हुए. 2024 में दो बार इजरायल पर ईरान ने ड्रोन दागे.2025 की 12-दिन की जंग में ईरान को भारी नुकसान हुआ. हर बार इजरायल-अमेरिका जीते. अभी 2026 की जंग जारी है.

Advertisement
ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल 5-6 बार जंग लड़ चुका है. लेकिन बहुत लंबा पारंपरिक युद्ध नहीं हुआ. (Photo: ITG) ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल 5-6 बार जंग लड़ चुका है. लेकिन बहुत लंबा पारंपरिक युद्ध नहीं हुआ. (Photo: ITG)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच कोई लंबी-लंबी पारंपरिक जंग कभी नहीं हुई. फिर भी इन तीनों के बीच सीधे हमले कई बार हो चुके हैं. ये जंगें छोटी-छोटी रही हैं. ज्यादातर मिसाइलों, ड्रोनों और हवाई हमलों से लड़ी गई हैं. अब तक कुल पांच-छह बार ऐसी सीधी लड़ाई हुई है. सबसे बड़ी जंग जून 2025 में 12 दिन चली थी.

Advertisement

हर बार इजरायल और अमेरिका ने ईरान को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. ईरान ने बदला जरूर लिया लेकिन उसका नुकसान हमेशा ज्यादा रहा. ये जंगें छोटी रही हैं लेकिन हर बार पूरा मिडिल ईस्ट डर जाता है. तेल की कीमतें बढ़ जाती हैं.  

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran Strike Live: इजरायल ने कहा- खामेनेई को बनाया निशाना... अभी कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर?

1988 की जंग

1988 में अमेरिका और ईरान के बीच एक छोटी लेकिन बहुत तेज जंग हुई जिसका नाम था ऑपरेशन प्रेइंग मैंटिस. यह जंग सिर्फ एक दिन चली थी. अमेरिका ने बड़ी जीत हासिल की. इस जंग में अमेरिका के सिर्फ 2 सैनिक मारे गए जबकि ईरान के 56 सैनिक मारे गए. ईरान की पूरी नौसेना का आधा हिस्सा तबाह हो गया.

दो बड़े जहाज डूब गए, कई छोटे जहाज नष्ट हो गए और तेल प्लेटफॉर्म जल गए. अमेरिका का एक हेलीकॉप्टर भी क्रैश हो गया. इस जंग में अमेरिका ने ईरान की नौसेना को बुरी तरह हरा दिया था.  

Advertisement

जनवरी 2020 की जंग

जनवरी 2020 में अमेरिका ने ईरान के बहुत बड़े कमांडर कासिम सुलेमानी को मार दिया. ईरान ने बदला लेने के लिए इराक में अमेरिकी बेस पर 11 मिसाइलें दाग दीं. यह जंग सिर्फ कुछ घंटों और दिनों तक चली. इसमें कोई सैनिक नहीं मरा लेकिन 110 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों को दिमागी चोट लगी. नुकसान कम हुआ लेकिन दोनों तरफ तनाव बहुत बढ़ गया.  

यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट में कहां-कहां हैं अमेरिका के बेस, जहां ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहा है ईरान

2024 की दो छोटी जंगें

अप्रैल 2024 में ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागीं. इजरायल ने जवाब दिया. यह जंग 1-2 दिन चली. इजरायल ने 99 प्रतिशत हमले रोक लिए. नुकसान बहुत कम हुआ. फिर अक्टूबर 2024 में ईरान ने 180 मिसाइलें दागीं. इजरायल ने ईरान पर हमला किया. यह भी 1-2 दिन की जंग थी. दोनों बार इजरायल की जीत हुई. 

2025 की सबसे बड़ी जंग

जून 2025 में इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान की सबसे बड़ी जंग हुई. इसे 12-दिन की जंग कहते हैं. यह जंग 13 जून से 24 जून तक चली. इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान का परमाणु कार्यक्रम बहुत कमजोर कर दिया. इस जंग में ईरान के 1060 से 1190 लोग मारे गए जिनमें 400 से ज्यादा आम नागरिक थे.

Advertisement

इजरायल के 28 लोग मारे गए. ईरान के कई परमाणु प्लांट, मिसाइल फैक्ट्री और एयर डिफेंस तबाह हो गए. अमेरिका ने भी 22 जून को ईरान के तीन परमाणु प्लांट पर हमला किया. इस जंग में इजरायल और अमेरिका की जीत हुई.  

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी- ईरान की मिसाइलों को खत्म कर देंगे... जानिए अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी को

2026 की मौजूदा जंग

अभी 28 फरवरी 2026 में इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला शुरू कर दिया है. यह जंग जारी है. अभी तक कितने दिन चलेगा और कितना नुकसान होगा यह पता नहीं है लेकिन स्थिति बहुत गंभीर है. दुनिया देख रही है कि आगे क्या होता है. 

अब तक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच पांच-छह बार सीधी लड़ाई हुई है. हर बार ईरान को ज्यादा नुकसान हुआ है. ईरान बदला लेता है लेकिन इजरायल-अमेरिका की ताकत ज्यादा साबित होती है. ये जंगें छोटी रही हैं लेकिन हर बार पूरा विश्व टेंशन में आ जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »