भारत ने बना ली अपनी ड्रोन बोट, एलीट ग्रुप में हुआ शामिल... समंदर में बादशाहत

भारत अब बिना चालक वाले समुद्री जहाज (USV) बनाने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है. पुणे की सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने इसे विकसित किया है. यह निगरानी का काम भी करेगा. युद्ध में भी काम करेगा.

Advertisement
पुणे की कंपनी सागर डिफेंस ने इस ड्रोन बोट को बनाया है. (Photo: Sagar Defence) पुणे की कंपनी सागर डिफेंस ने इस ड्रोन बोट को बनाया है. (Photo: Sagar Defence)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

दुनिया भर में युद्ध के तरीकों में बड़ा बदलाव आ रहा है. ब्लैक सी से लेकर लाल सागर तक बिना चालक वाले सिस्टम नौसैनिक लड़ाई का चेहरा बदल रहे हैं. ऐसे समय में भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो अनमैन्ड सरफेस वेसल यानी यूएसवी बना सकते हैं. यानी पानी पर चलने वाली ड्रोन नाव. जिसका इस्तेमाल रूस-यूक्रेन संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हो रहा है. 

Advertisement

यह उपलब्धि सिर्फ तकनीकी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बड़ी सफलता है. पुणे स्थित निजी रक्षा स्टार्टअप सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने यह स्वदेशी यूएसवी विकसित किया है. यूएसवी ऐसा समुद्री जहाज होता है जिसमें कोई नाविक नहीं बैठता. यह दूर से नियंत्रित या स्वचालित तरीके से काम करता है. 

सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के संस्थापक निकुंज पराशर के अनुसार यह जहाज खासतौर पर खतरनाक मिशनों के लिए बनाया गया है. इसमें निगरानी, टोही, बल सुरक्षा और विषम युद्ध जैसे काम शामिल हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि जवानों को खतरे में डालने की जरूरत नहीं पड़ती. आज के युद्ध में जहां ड्रोन और बिना चालक वाले सिस्टम हावी हो रहे हैं, वहां यूएसवी नौसेना की ताकत बढ़ाने वाला अहम हथियार बन गया है.

यह भी पढ़ें: 4 लॉन्च पैड से अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा भारत, ISRO ने बताया अपना बड़ा प्लान

Advertisement

स्वालंबन प्रदर्शनी में पहली बार प्रदर्शन

इस यूएसवी को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली में आयोजित स्वालंबन प्रदर्शनी में दिखाया गया. स्वालंबन भारतीय नौसेना की पहल है जिसका मकसद नवाचार और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना है. यह प्रदर्शनी सशस्त्र बलों और भारतीय उद्योग-स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच की दूरी कम करने के लिए आयोजित की जाती है. यहां इस यूएसवी के प्रदर्शन से साफ संदेश गया कि भारत अब सिर्फ आयात पर निर्भर नहीं रहना चाहता बल्कि खुद अत्याधुनिक सिस्टम बनाने में सक्षम हो गया है.

यूएसवी के शामिल होने से भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता काफी बढ़ेगी. खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने की ताकत मजबूत होगी. दुनिया भर की नौसेनाएं तेजी से बिना चालक और स्वचालित प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही हैं. ऐसे में भारत का यह कदम समय के साथ मेल खाता है. अमेरिका, चीन, इजरायल और ब्रिटेन जैसे देशों के साथ अब भारत भी इस तकनीक में शामिल हो गया है. यह उपलब्धि न सिर्फ सुरक्षा बल्कि रक्षा निर्यात की संभावनाओं को भी बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें: चीन से Face-Off के बीच ITBP की चल रही है बड़ी तैयारी, जानिए डिटेल

निजी क्षेत्र की भूमिका और आगे की राह

Advertisement

सागर डिफेंस इंजीनियरिंग जैसी निजी कंपनी का यह योगदान बताता है कि रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप्स कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान ने निजी कंपनियों को मौका दिया है और नतीजा सामने आ रहा है. आगे चलकर ऐसे और सिस्टम बन सकते हैं जो अलग-अलग मिशनों के लिए तैयार हों. समुद्री सीमा की सुरक्षा, तस्करी रोकने और युद्ध की स्थिति में दुश्मन पर नजर रखने जैसे कामों में यूएसवी बहुत उपयोगी साबित होंगे.

कुल मिलाकर यह विकास भारत की समुद्री शक्ति को नई दिशा दे रहा है. बिना चालक वाले सिस्टम भविष्य के युद्ध का हिस्सा बन चुके हैं और भारत ने इस दौड़ में अपनी जगह बना ली है. स्वदेशी तकनीक पर जोर देने से न सिर्फ विदेशी निर्भरता घटेगी बल्कि देश की सुरक्षा और मजबूत होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »