टीचर का टॉर्चर: बेरहमी से पिटाई के बाद छात्र का हाथ फ्रैक्चर

मासूम स्टूडेंट पिटाई से इस कदर सहमा हुआ है की ज्यादा कुछ बताने की हालात में नहीं है. स्टूडेंट के परिजनों की शिकायत पर जब स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो इस बाबत थाने में कंप्लेंट दी गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर अध्यापक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. वैसे तो अध्यापकों को विद्यार्थियों के साथ मारपीट की अनुमति ही नहीं है. बावजूद इसके अक्सर ऐसे अध्यापक सामने आते रहते हैं जो अपनी फ्रस्ट्रेशन अपने विद्यार्थियों पर निकालते हैं और उनके साथ गुरु की तरह नहीं, बल्कि हैवान की तरह पेश आते हैं. राजधानी दिल्ली में सामने आया यह नया मामला इसी तरह का है.

Advertisement

पूर्वी दिल्ली के खजुरी खास इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की अध्यापक ने इतनी सख्त पिटाई कर दी कि छात्र का हाथ ही फ्रैक्चर हो गया. छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत भी की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने परिजनों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें टरका दिया. इसके बाद परिजनों को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

दर्ज शिकायत के अनुसार, छात्र का आरोप है कि 8 नवंबर को वह अपने एक साथी के साथ स्कूल परिसर के अंदर शौचालय की ओर गया हुआ था, तभी वहां मौजूद एक अध्यापक ने उसे छड़ी से इतनी जोर से मारा कि उसका हाथ ही फ्रैक्चर हो गया. छात्र का कहना है कि उस समय रखा था.

मासूम स्टूडेंट पिटाई से इस कदर सहमा हुआ है की ज्यादा कुछ बताने की हालात में नहीं है. स्टूडेंट का परिवार सोनिया विहार में रहकर गुजर बसर करता है. परिजनों की शिकायत पर जब तो इस बाबत थाने में कंप्लेंट दी गई. परिवार वालों का आरोप है कि इस बारे में शिकायत लेकर वे जब स्कूल प्रशासन के पास गए तो टीचर ने एक नहीं सुनी. फिलहाल ​पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

वहीं स्कूल प्रशासन ने आरोपों से साफ इनकार कर दिया है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनके स्कूल में कोई भी अध्यापक बच्चों की इस तरह पिटाई नहीं करता. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि वाकई में मामला टीचर द्वारा टॉर्चर का है या फिर कुछ और.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »