नोएडाः बच्ची से रेप की कोशिश करने वाला सिपाही बर्खास्त

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने वाला सिपाही पुलिस महकमे से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई नोएडा के एसएसपी ने अंजाम दी. साथ ही उन्होंने संबंधित चौकी प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

परवेज़ सागर

  • नोएडा,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने वाला सिपाही पुलिस महकमे से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई नोएडा के एसएसपी ने अंजाम दी. साथ ही उन्होंने संबंधित चौकी प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया है.

नोएडा के एसएसपी/डीआईजी लव कुमार ने बताया कि कुलेसरा चौकी पर तैनात नरेंद्र कुमार ने शनिवार की रात पुलिस चौकी के पास रहने वाली एक बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश की थी. उस वक्त सिपाही शराब के नशे में धुत था.

Advertisement

डीआईजी के मुताबिक इस संबंध में शिकायत मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली. और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए. विभागीय जांच के दौरान सिपाही को दोषी पाया गया.

रिपोर्ट के आधार पर ही एसएसपी/डीआईजी लव कुमार ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. साथ ही उन्होंने कुलेसरा के पुलिस चौकी प्रभारी हरवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.

गौरतलब है कि कुलेसरा में रहने वाली मासूम बच्ची के साथ सिपाही नरेंद्र कुमार ने की कोशिश की थी. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »