निर्भया जैसा कांड: गैंगरेप के बाद छात्रा की चाकू गोद कर हत्या

बिहार के छपरा के बनियापुर थाना इलाके में एक छात्रा की गैंगरेप के बाद चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया. यह घटना शनिवार की सुबह की है. युवती शौच के लिए खेत में गई थी. बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और गैंगरेप के बाद चाकू गोदकर मार डाला.

Advertisement
बिहार के छपरा के बनियापुर इलाके में हुई वारदात बिहार के छपरा के बनियापुर इलाके में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • छपरा,
  • 08 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

बिहार के छपरा के बनियापुर थाना इलाके में एक छात्रा की गैंगरेप के बाद चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया. यह घटना शनिवार की सुबह की है. युवती शौच के लिए खेत में गई थी. बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और गैंगरेप के बाद चाकू गोदकर मार डाला.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जिले के बनियापुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की ने अभी हाल में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. शनिवार की सुबह करीब तीन बजे वह घर से शौच करने के लिए खेत में गई थी. करीब एक घंटे बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन खोजने लगे. इधर-उधर तलाश की गई.

बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे बाद गांव के किसी ने मक्के के खेत में युवती का शव देखा. उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. घर वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हैरान की बात ये है कि युवती सलवार सूट पहनी थी, जबकि साड़ी में लिपटा था.

Advertisement

गर्दन और स्तन पर जख्म

पुलिस लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है. शव की स्थिति देखकर साफ पता चल रहा है कि लड़की की हत्या बर्बरता पूर्वक की गई है. चाकू उसके गर्दन और स्तन पर आठ जगहों पर जख्म के निशान दिख रहे हैं. साड़ी में लिपटे क्षत-विक्षत शव को देखकर पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. लोग सहमे हुए हैं.

रेप वीडियो हुआ वायरल

बिहार के बांका जिले के सुइया इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो कानून और आईटी अधिनियम की धारा 67बी के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी में युवती से गैंगरेप

यूपी के बाराबंकी में 19 वर्षीय युवती से का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि युवती कल शाम खेतों से घर लौट रही थी. रास्ते में गांव के ही दो युवकों राहुल सिंह और रवि यादव ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. रात में युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »