दिल्ली में विवाहिता की जल जाने से संदिग्ध मौत

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जल जाने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है. हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जल जाने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है. हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है.

घटना पहाड़गंज की गली नंबर 10 में हुई. जहां 40 वर्षीय महिला बबली घर के बाथरूम में बुरी तरह से हुई हालत में मिली. जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

Advertisement

पुलिस का कहना है कि उन्होंने बाथरूम में खुद पर मिट्टी तेल छिड़क आग लगाई. क्योंकि वह अपनी बीमारी से परेशान थीं. उनके ऑपरेशन भी होने वाले थे.

जबकि विवाहिता के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की की गई है. ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन पुलिस उनका पक्ष नहीं सुन रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »