दिल्ली में सरेआम दो लोगों को गोली मार कर 40 लाख की लूट

दिल्ली में सरेराह लुटेरों ने कार सवार दो लोगों को गोली मारकर 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया. बदमाश लूटी गई कार को कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए.

Advertisement
दिल्ली में इसी जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. दिल्ली में इसी जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.

हिमांशु मिश्रा / राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:59 AM IST

राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने सरेआम दो लोगों को गोली मारकर 40 लाख रुपए लूट लिए. वारदात उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुराम इलाके की है.

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर एक मेडिकल कंपनी के दो कर्मचारी जो कलेक्शन का काम करते हैं, हॉस्पिटल से कैश लेकर दूसरी जगह जा रहे थे. उसी दौरान वजीरपुर डिपो के पास के फ्लाईओवर पर इन कर्मचारियों की आई टेन कार को एक दूसरी कार ने ओवरटेक  करके बीच सड़क पर रोक दिया, और बंदूक की नोक पर इस कार में रुपयों से भरा बैग को तलाशऩा शुरू किया. जब  बैग नहीं मिला तो लुटेरों ने दोनों कर्मचारियों को गोली मार दी और उनकी आई टेन कार लेकर फरार हो गए.

Advertisement

लुटेरों ने आगे जाकर कार को छोड़ दिया और उसके अंदर से रुपयों से भरा कैश लेकर फरार हो गए.  बदमाशों ने तेजपाल और राजकुमार नाम के दोनों कर्मचारियों को एक-एक गोली मारी है. राजकुमार के पेट में गोली लगी है, जिसका ऑपरेशन किया गया है. तेजपाल के कंधे में गर्दन के पास गोली फंसी हुई है. दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस फ्लाईओवर के आसपास कोई CCTV कैमरा भी नहीं लगा है, जिसकी वजह से पुलिस को बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

मौके पर पहुंची केशव पुरम पुलिस मामले की जांच में जुट गई. लेकिन जिस तरह से इस लूट को बीच सड़क पर अंजाम दिया गया उससे साफ जाहिर है कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. पुलिस का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि बदमाशों के पास कैश की जानकारी थी. यही वजह है कि बैग ना मिलने पर भी वो कार साथ लूट के ले गए, और बैग मिलने के बाद कार छोड़ गए. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »