यूपीः जब थाने में किन्नरों ने किया जमकर हंगामा

यूपी के इटावा में चार दिन पहले दिनदहाड़े किन्नर को गोली मार दिए जाने के मामले में बुधवार को किन्नरों ने थाने में जमकर हंगामा किया. किन्नरों का आरोप है कि आरोपी के नामजद होते हुए भी पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किन्नरों को शांत किया पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किन्नरों को शांत किया

परवेज़ सागर

  • इटावा,
  • 29 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में चार दिन पहले दिनदहाड़े किन्नर को गोली मार दिए जाने के मामले में बुधवार को किन्नरों ने थाने में जमकर हंगामा किया. किन्नरों का आरोप है कि आरोपी के नामजद होते हुए भी पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है.

दरअसल, इटावा में चार दिन पहले थाना कोतवाली इलाके के पुरबिया टोला में दिनदहाड़े अनवार नामक एक को गोली मार दी गई थी. वारदात को अंजाम देकर हमालावर मौके से फरार हो गए थे. इसके बाद किन्नरों ने इस मामले में नामजद मुकदमा लिखवाया था.

Advertisement

पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन चार दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की. इस बात से किन्नर समुदाय में रोष फैल गया. दर्जनों किन्नर एक साथ कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. किन्नरों के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

डिप्टी एसपी शिवराज सिंह ने बताया कि चार दिन पहले जिस शख्स को गोली मारी गई थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. किन्नरो की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए. पुलिस कोशिश कर रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

किन्नरों के हंगामे की खबर पाकर आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर गुस्साए किन्नरों को शांत कराया. पुलिस ने इस संबंध में कई जगह भी दबिश दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »