दिल्ली: स्पेशल सेल ने 1250 कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कार सवार फिरोजाबाद के प्रवीण वर्मा, उसके बेटे प्रतीक और दिल्ली के मदनपुर खादर के रहने वाले सोनू को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो

aajtak.in

  • ,
  • 08 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1250 कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमवार सुबह आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने एक शेवरले क्रूज कार की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में कारतूस मिले. इसके बाद पुलिस ने कार सवार फिरोजाबाद के प्रवीण वर्मा, उसके बेटे प्रतीक और दिल्ली के मदनपुर खादर के रहने वाले सोनू को गिरफ्तार किया.

Advertisement

पूछताछ में पता चला कि कारतूस तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे. 1250 जिंदा कारतूसों की बरामदगी दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

इससे पहले 29 जून को दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में मुठभेड़ के बाद हथियार के दम पर लूटपाट की कथित साजिश रचनेवाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद रेहान के रूप में की गई.

डीसीपी (स्पेशल सेल) पी.एस. कुशवाह ने कहा, "सूचना मिली कि रेहान ने अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली में लूटपाट की साजिश रची है. उसके एक सहयोगी मोहम्मद मुजीब को 15 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. वह दिल्ली में हथियार के दम पर लूटपाट के आठ मामलों में वांछित था. उसने खुलासा किया कि रेहान और अन्य ने दिल्ली में लूटपाट की साजिश रची है. रेहान डकैती के एक मामले में जमानत पर है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »