आशीष पांडे ने फिर दायर की जमानत याचिका, दिल्ली पुलिस दाखिल कर सकती है चार्जशीट

आशीष पांडे बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. राजधानी के पांच सितारा होटल में पिस्टल लहराने के मामले में सरेंडर करने के बाद पांडे की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है. 

Advertisement
आशीष पांडे (बीच में) (फाइल फोटो-पीटीआई) आशीष पांडे (बीच में) (फाइल फोटो-पीटीआई)

विवेक पाठक / सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात में पिस्टल लहारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी आशीष पांडे ने एक बार दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई इस जमानत याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई होगी.

वहीं दिल्ली पुलिस 2 नवंबर को ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है. सूत्रों की माने तो दिल्ली पुसिल इस मामले में अपनी जांच पुरी कर चुकी है.

Advertisement

आपको बता दे कि ये पहली बार नहीं है कि आशीष पांडे ने इस मामले पर जमानत याचिका दायर की हो. इससे पहले भी आरोपी आशीष पांडेय की जमानत याचिका दो बार पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज हो चुकी है. पहली बार 19 अक्टूबर और दूसरी बार 24 अक्टूबर को सेशन कोर्ट से आशीष पांडेय की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. कोर्ट ने आशीष पांडेय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. घटना के पांच दिन के बाद आशीष पांडेय ने पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

क्या है मामला?

दरअसल, बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडे ने एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे गौरव कंवर को दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात में अपनी पिस्तौल निकाल कर धमकी दी थी. घटना का विडियो वायरल होने के बाद आशीष पांडेय फरार हो गया था. जिसके बाद यूपी और दिल्ली पुलिस की कई टीमें आशीष की तलाश में लगी थी. गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ने के बाद आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »