11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

11वीं की छात्रा सोनम ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे की वजह एक टीचर को बताया है.

Advertisement
छात्रा ने की आत्महत्या छात्रा ने की आत्महत्या

वंदना भारती / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

11वीं की छात्रा सोनम ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे की वजह एक टीचर को बताया है.

यह मामला पूर्वी दिल्ली के खोड़ा का है. सोनम, गाजीपुर इलाके के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्रा थी. हालांकि सोनम पढ़ने में ठीक-ठाक थी. लेकिन फिर ऐसा स्कूल में क्या हुआ कि वह हो गई. सोनम ने घर के अंदर ही फांसी लगा ली.

Advertisement

खत में किया खुलासा

सुसाइड करने से पहले सोनम ने अपने माता-पिता के नाम एक खत लिखा, जिसमें उसने बताया कि वह ऐसा अपनी टीचर से परेशान होकर कर रही है. सोनम ने नोट में लिखा कि स्कूल में पढ़ाने वाली कृति मैम ने उसकी क्लास में सबके सामने अपमान किया. उनके इस अपमान के बाद मैं दोबारा स्कूल नहीं जा सकती. मेरी गलती ना होने के बावजूद मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया. इसलिए मैं आप सब से दूर जा रही हूं. आपकी सोनम...

इसके बाद सोनम ने घर के अंदर . उधर घर वालों का कहना है कि शिक्षक कृति ने सोनम को सब के सामने प्रताड़ित किया और उसका अपमान किया. जबकि गलती उनकी बेटी सोनम की थी ही नहीं. दरअसल, कक्षा में दो सोनम हैं और दूसरी सोनम की गलती होने पर, इसे डांट पड़ गई. दूसरी सोनम के अंक कम थे और टीचर को समझने में भूल हुई और उसने सोनम समझकर छात्रा को खरी खोटी सुना दी. उधर, खोड़ा पुलिस चौकी ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. आरोपी श‍िक्ष‍िका कृति मैथ्स की टीचर हैं. 

Advertisement
सवालों से बचती रही टीचर

आजतक की टीम ने सोनम के क्लास की दूसरी सोनम से बात की. सोनम ने बताया कि टीचर ने एक सवाल का जवाब देने को कहा था, मुझे लगा कि वो मुझे कह रही हैं. लेकिन फिर लगा कि मुझे नहीं दूसरी सोनम को कह रही हैं. इस बारे में जब हमारी टीम ने कृति टीचर से बातचीत करने की कोश‍िश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »