कानपुर: जेल में बंद Piyush Jain को बेचैनी की शिकायत, बैरक में ही दी जा रही दवाइयां

बताया जा रहा है कि जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने पीयूष के स्वास्थ्य की जांच की है. फिलहाल, उसकी हालत ठीक बताई जा रही है और जेल में ही हाई बीपी, बेचैनी और नींद की गोली दी जा रही है.

Advertisement
पीयूष जैन. -फाइल फोटो पीयूष जैन. -फाइल फोटो

संतोष शर्मा

  • कानपुर,
  • 30 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST
  • 14 दिन के न्यायिक हिरासत में है पीयूष जैन
  • छापेमारी में पीयूष के ठिकानों से 177 करोड़ कैश हुए हैं बरामद

कानपुर जेल में 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने जेल प्रबंधन को बेचैनी की शिकायत की है. फिलहाल, उसे जेल के बैरक में ही दवाइयां दी जा रही है. बताया जा रहा है कि जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने पीयूष के स्वास्थ्य की जांच की है. फिलहाल, उसकी हालत ठीक बताई जा रही है और जेल में ही हाई बीपी, बेचैनी और नींद की गोली दी जा रही है.

Advertisement

सैंकड़ों करोड़ की काली कमाई के मामले में गिरफ्तार पीयूष जैन ने एक दिन पहले ही अदालत से मांग की थी कि मेरे ऊपर टैक्स चोरी और पेनाल्टी समेत 52 करोड़ रुपए का टैक्स बनता है. डायरेक्टरेट ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) 52 करोड़ रुपए काटकर बाकी रकम मुझे वापस कर दे. इस संबंध में पीयूष जैन की ओर से कोर्ट में आवेदन दिया गया है. 

उधर, पीयूष जैन पर डीजीजीआई, इनकम टैक्स के बाद अब डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने पीयूष जैन के घर से 23 किलो सोने की बरामदगी पर कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. डीआरआई की शुरुआती जांच में बरामद हुए सोने का स्विट्जरलैंड कनेक्शन निकल रहा है, आशंका जताई जा रही है बरामद सोना अवैध तरीके से तस्करी कर मंगवाया गया था.

Advertisement

पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के ठिकानों से की गई छापेमारी में 177 करोड़ की कैश बरामदगी के साथ-साथ 23 किलो सोने की ईट या बिस्किट भी बरामद हुए हैं. बरामद सोने के बिस्किट पर International Precious Metal Refinery (IPMR) लिखा है. दुबई के अबू धाबी मुख्यालय की इस रिफायनरी में सोने के बिस्किट तैयार होते हैं, जिसकी एक शाखा शारजाह में है और दूसरी शाखा गोल्ड लैंड बिल्डिंग, गोल्ड सोक, दुबई में है. आईपीएमआर सीधे सोने की बिक्री नहीं करता. पीयूष जैन के घर से बरामद हुए सोने के बिस्किट पर कुछ मिटाया गया भी है.

बरामद सोने का दुबई और स्विटरजरलैंड कनेक्शन की जांच जारी

जानकारी के अनुसार, पीयूष जैन ने सोने की ईंट से स्विट्जरलैंड कनेक्शन छुपाने के लिए कंपनी के नाम खरोंच कर हटा दिए गए हैं. डीआरआई को शक है कि जिन कंपनियों के नाम खरोंच कर मिटा दिए गए हैं, यह दो कंपनियां हैं और दोनों ही कंपनियों का स्विट्जरलैंड कनेक्शन है. दोनों ही कंपनियां स्विट्जरलैंड में सोने की ईटों की बिक्री का कारोबार करती हैं.

डीआरआई की लखनऊ यूनिट ने सोने की बरामदगी के साथ ही कानपुर और कन्नौज में बरामदगी का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया था और जिसके बाद डीआरआई ने पीयूष जैन पर कस्टम्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है. आशंका जताई जा रही है कि पीयूष जैन के घर से बरामद हुआ सोना गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट से भारत लाया गया है. हाल ही के दिनों में डीआरआई के द्वारा गोल्ड स्मगलिंग में की गई बरामदगी के तार बांग्लादेश और म्यांमार से जुड़े हैं. फिलहाल, डीआरआई ने केस दर्ज कर अब बरामद सोने का दुबई और स्विट्जरलैंड कनेक्शन खंगालना शुरू कर दिया है कि आखिर कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन का भारत में बिना किसी अधिकृत डीलरशिप के यह सोना कैसे पहुंचा?

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »